RPF के जवानों ने मदद का झांसा देकर किया नाबालिग का गैंगरेप

Share

Delhi Gang Rape : 16 साल की लड़की को बनाया हवस का शिकार

Delhi Gang Rape
सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के दो जवानों को नाबालिग से सामूहिक बलात्कार (Delhi Gang Rape) के आरोप लगे है। घरेलू कामकाज कर रोजी-रोटी चलाने वाली 16 साल की लड़की का गैंगरेप किया गया। बुधवार को पुलिस ने बताया कि आरोपी जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की झारखंड के रांची की रहने वाली है। शुक्रवार को वो अपने वो रांची (Ranchi) लौटने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी। रेलवे स्टेशन पर उसे आरोपी जवान मिले। आरोपियों ने लड़की को मदद का झांसा दिया। उन्होंने पीड़िता से कहा कि वो ट्रेन में जगह दिलाने में उसकी मदद कर देंगे।

मदद का दिया झांसा

जवानों की बात पर लड़की ने भरोसा कर लिया। जिसके बाद आरोपी उसे सम्मोहित करने वाला पदार्थ खिलाया और बारी-बारी से बलात्कार किया। जिसके बाद आरोपी उसे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग निकले। लड़की बेसुध हालत में पड़ी थी। उस पर एक पुलिसवाले की नजर पड़ी। उसने लड़की को कोतवाली थाने पहुंचाया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटैज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की गई। जिसके बाद सोमवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ेंः सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की, ये प्लांड मर्डर था

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   दीदी तो गईं नहीं, भाजपा आगे आ गई
Don`t copy text!