Chhattisgarh : छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को जिंदा जलाया

Share

महिला के घर में घुसे थे तीन युवक

सांकेतिक चित्र

कोरबा। Korba छत्तीसगढ़ के कोरबा (Korba) में एक महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने उसे आग के हवाले कर दिया। महिला को जलाकर मारने की कोशिश की गई। उसे बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में 6 मई को तीन लोगों ने 27 वर्षीय एक महिला को जलाकर मारने की कोशिश की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छह मई की रात 27 वर्षीय महिला घर में अकेली थी। इस दौरान महिला के पति के पहचान के तीन युवक वहां पहुंचे तथा महिला से छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया। इससे आक्रोशित होकर युवकों ने महिला के उपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी और वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद महिला का पति वापस लौटा तो उसने तत्काल पानी डालकर आग बुझायी और पत्नी को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला 60 प्रतिशत झुलस गई है। अस्पताल में नायब तहसीलदार ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है। बयान के आधार पर पुलिस ने तोनों युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तथा युवकों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला की हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:   Chhattisgarh Murder Case: माइक्रो फायनेंस कंपनी एजेंट के सामने पत्नी की हत्या
Don`t copy text!