अश्लील वीडियो बनाकर 15 साल की लड़की का यौन शोषण

Share

आरोपी ने दी थी एसिड अटैक की धमकी

सांकेतिक फोटो

पुणे। Minor Girl Raped in Pune महाराष्ट्र के पुणे में एक नाबालिग के यौन शोषण का मामला सामने आया है। 25 वर्षीय युवक ने 15 वर्षीय लड़की का यौन शोषण किया। आरोपी ने पहले लड़की का अश्लील वीडियो बनाया, जिसके बाद वो उसे हवस का शिकार बनाता रहा। लड़की किसी को कुछ न बताए, लिहाजा उसने एसिड अटैक की धमकी भी दी थी। पुलिस ने आरोपी सोमवार को गिरफ्तार किया है। पीड़िता स्कूली छात्रा है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने कुछ दिनों पहले लड़की से दोस्ती की थी। जिसके बाद वो उसे बाघोली इलाके में ले गया था। जहां दुष्कर्म के दौरान उसने वीडियो बना लिया था। आरोपी ने लड़की को धमकी भी दी थी कि उसने किसी को कुछ बताया तो वो उस पर एसिड अटैक कर देगा। लेकिन बार-बार यौन शोषण से तंग आकर लड़की ने अपनी मां को सबकुछ बता दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पीओसीएसओ) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जेल से भागे विचाराधीन बंदी

वहीं महाराष्ट्र के राजगढ़ जिले की कारजत जैस से 5 विचाराधीन बंदी भाग निकले। हत्या और बलात्कार के आरोप में जेल में बंद आरोपी जेल तोड़कर फरार हो गए। आरोपियों की पहचान ध्यानेश्वर तुकाराम कोल्हे, अक्षय रामदास राउतर, मोहन कुंडिक, चंद्रकांत महादेव राउत और गंगाधर जगदप के दौर पर हुई है. ध्यानेश्वर को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। वहीं अक्षय, मोहन और चंद्रकांत मर्डर केस के आरोपी है। वहीं गंगाधर पर दुष्कर्म का आरोप है। जानकारी के मुताबिक विचाराधीन बंदी छत की ग्रिल काटकर फरार हुए है। गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई है।

यह भी पढ़ें:   Suicide : कागज पर लिखा Happy Birthday Mummy...i m Sorry और लगा ली फांसी
Don`t copy text!