Bhopal Robbery News: राजधानी में आधी रात लूट की छूट

Share

Bhopal Robbery News: पुलिस गश्त को दो दिनों से चुनौ​ती दे रहे बदमाश,पत्रकार के बाद अब किराना कारोबारी को बनाया निशाना,चाकू अड़ाकर नकदी दो लाख रुपए छीने,बदमाशों से संघर्ष भी हुआ, थाना प्रभारी ने चुप्पी साधी

Bhopal Robbery News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी में पिछले तीन दिनों से कानून—व्यवस्था की पोल खुल रही है। वह भी तब जब डीजीपी पेपर लीक रोकने भोपाल (Bhopal Robbery News) समेत चार शहरों के पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने बोल रहे हैं। एक दिन पहले मीडिया हाउस के रिपोर्टर को अगवा कर बंधक बनाकर लूटा था। अब किराना कारोबारी से चाकू अड़ाकर दो लाख रुपए बदमाशों ने छीन लिए। यह वारदात शाहजहांनाबाद इलाके में हुई है।

एक्टिवा की डिग्गी में पैसा रखकर घर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार सनसनीखेज वारदात 16 जून की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे ईदगाह हिल्स (Idgah Hills) स्थित प्रभु नगर (Prabhu Nagar) में अंजाम दी गई। पीड़ित दिलीप अर्थवानी (Dilip Arthwani) पिता स्वर्गीय रमेश चंद्र अर्थवानी उम्र 46 साल है। उनकी आजाद मार्केट में श्रीकृष्णा (Shri Krishna) नाम से किराना दुकान है। वे दुकान बंद करने के बाद कारोबार के दो लाख रुपए अपनी एक्टिवा की डिग्गी में रखकर घर लौट रहे थे। जब वे घर के नजदीक पहुंचे तो मोपेड सवार तीन बदमाश आए। जिसमें से बीच में बैठे बदमाश के पास बड़ा छुरा था। उसने गाली—गलौज करते हुए वह लहराया। दूसरे बदमाश ने मोपेड (Moped) से चाबी छीनकर डिग्गी खोली। उसके बाद नकदी दो लाख रुपए छीनकर भाग गए। यह पूरी वारदात नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। मामले की जांच करने एसआई माधव सिंह परिहार (SI Madhav Singh Parihar) पहुंचे थे। पुलिस ने 16—17 जून की दरमियानी रात लगभग दो बजे लूट का प्रकरण 342/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस को अभी तक संदेहियों का कोई सुराग नहीं मिला है। जिस वक्त वारदात हुई उससे पहले गौतम नगर (Gautam Nagar) इलाके में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) जनता से संवाद करने भी निकले थे। उल्लेखनीय है कि शहर में एक—एक करके सिलसिलेवार लूट की यह तीसरी वारदात हो चुकी है। इससे पहले निशातपुरा (Nishatpura) में पत्रकार को बंधक बनाकर लूटा गया था। वहीं गौतम नगर में बदमाश मोबाइल (Mobile) के अलावा सवारी आटो (Auto) भी ले गए थे। घटनाओं को लेकर कारोबारी जगत में भी दहशत है। बहरहाल पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। घटनाक्रम को लेकर थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान (TI Umesh Pal Singh Chauhan) से प्रतिक्रिया लेने के लिए संपर्क किया गया था। उन्होंने सवाल—जवाब से बचने फोन ही नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें:   Jabalpur Crime : बैंक मैनेजर ने लोन मंजूर कर अपने खाते में ट्रांसफर कर ली रकम

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Robbery News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!