Bhopal Love Jihad: गिरफ्तार तीन आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया

भोपाल। होटल में हिंदू दो नाबालिगों के साथ ज्यादती, छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal Love Jihad) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की थी। वहां से आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। इधर, प्रकरण में फरार चल रहे चौथे आरोपी को दबोचने गई टीम के साथ विरोध जताते हुए परिजनों ने बवाल मचाया।
पुलिस कार्रवाई का बना रही थी वीडियो
जानकारी के अनुसार प्रकरण में फरार चल रहे मोहम्मद वासित खान (Mohammed Wasit Khan) की तलाश में पुलिस की टीम सुभाष नगर (Subhash Nagar) स्थित घर पहुंची थी। वहां उसके परिजनों ने पुलिस से झूमाझटकी शुरु कर दी। पुलिस वहां कार्रवाई करते हुए वीडियो (Video) बना रही थी। उसके ही घर के नजदीक गिरफ्तार मोहम्मद सैफ (Mohammed Saif) भी रहता है। हालांकि मोहम्मद वासित खान पुलिस के हत्थे नहीं लग सका है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल (Mobile) को भी खंगालने का काम कर रही है। मोबाइल से किसी अन्य पीड़ित की जानकारी के लिए ऐसा किया जा रहा है।
विश्व हिंदू परिषद ने दी थी दबिश
साकेत नगर (Saket Nagar) स्थित एसएसजी होटल (SSG Hotel) में दो हिंदू नाबालिगों के उत्थान के लिए विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) ने पहल की थी। होटल में अवैध गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद जिला मंत्री कमल पिपरिया (Kamal Pipariya) के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने दबिश दी थी। होटल के मैनेजर शरद घावरे (Sharad Ghavre) की संदिग्ध भूमिका थी। वह कमला नगर स्थित राहुल नगर (Rahul Nagar) बस्ती में रहता है। वह होटल के रजिस्टर में आने-जाने वाले युवक-युवती के रिकॉर्ड को दर्ज ही नहीं करता था। बागसेवनिया थाना पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया है।
यह है आरोपी जिन्हें दबोचा गया
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस (Bhopal news) ने 03 जून की शाम लगभग सात बजे दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। जिसमें 16 वर्षीय नाबालिग के साथ ज्यादती की पुष्टि हो गई है। वहीं दूसरी नाबालिग 17 साल की है जिससे आरोपी अंशित शाक्य (Anshit Shakya) ने छेड़खानी करके अश्लील हरकत की थी। इसके अलावा मोहम्मद सेफ, वासिद ने भी इसमें मौन सहमति दी थी। पुलिस ने 16 साल की नाबालिग से हुई ज्यादती के मामले में मोहम्मद सेफ, वासिद, शरद घावरे और अंशित शाक्य को आरोपी बनाया है। पुलिस ने सामूहिक ज्यादती, जेजे एक्ट के अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा लगाई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।