Bhopal News : डंपर ने आर्टिगा कार को पीछे से टक्कर मारी

Share

Bhopal News: गुस्साए कार में सवार चार लोगों ने पथराव करने के बाद डंपर में आग लगा दी, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आर्टिगा कार में सवार चार लोगों ने डंपर में आग लगा दी। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र में हुआ। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। विवाद की वजह डंपर के कार में पीछे से टकराने को लेकर शुरु हुआ था।

डंपर के शीशे तोड़ने के बाद डंपर में लगाई आग

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार कलीम खान पिता अब्दुल हसीब उम्र 26 साल डंपर का ड्रायवर हैं। वह रायसेन (Raisen) जिले के गौहरगंज (Gauharganj) थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अगरिया का रहने वाला है। वह जितेंद्र ठाकुर (Jitendra Thakur) के डंपर (Dumper) एमपी—09—एचएच—6612 में ड्रायवरी का काम करता है। कलीम खान (Kaleem Khan) ने पुलिस को बताया कि वह 19 मई की रात को नर्मदापुरम जिले से रेत लोड करके डंपर चलाते हुए भोपाल आ रहा था। जब वह समरधा सेज माइल स्टोन (Samardha SEZ Milestone) के सामने पहुंचा तो उनके आगे आर्टिगा कार (Ertiga Car) एमपी—05—जेडबी—9411 सटाकर चलाने लगा। उससे साइड मांगने के लिए कई बार हॉर्न बजाए तो कार सवार ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिस कारण डंपर उसकी कार से जाकर टकरा गया। जिसके बाद कार से चार लड़के निकले जिनके हाथ में बैसबॉल का डंडा भी था। यह देखकर वह डंपर को लावारिस छोड़कर भागने लगा। उसने देखा कि आरोपियों ने पत्थर उठाकर उसके शीशे तोड़ने के अलावा डंपर में आग लगा दी है। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। स्थानीय नागरिकों ने दमकल विभाग को भी सूचना दी थी। लेकिन, वह काफी देरी से पहुंची। जिस कारण डंपर का कैबिन पूरी तरह से जलकर राख हो गया। मिसरोद थाना पुलिस ने इस मामले में 20 मई को आरोपियों के खिलाफ गाली—गलौज, धमकाने, पथराव करके तोड़फोड़ के अलावा आगजनी करने का प्रकरण 269/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि एक आरोपी को पुकारते हुए कार का ड्रायवर सांकित बुला रहा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: कांग्रेस नेता के होटल में काम करने वाले चौकीदार की मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!