Bhopal Breaking News: शौर्य स्मारक से फारमर मिलिट्री ऑफिसर्स और कर्मचारी निकालेंगे वाहन रैली

Share

Bhopal Breaking News: ट्विशा के समर्थन में वर्दी वेलफेयर सोसायटी ने किया ऐलान, तीनों सेनाओं के रिटायर्ड ऑफिसर्स और कर्मचारी लोक भवन में सौंपेंगे ज्ञापन

Bhopal Breaking News
टीसीआई

भोपाल। भारतीय सेनाओं के तीनों विंग से रिटायर्ड ऑफिसर्स और कर्मचारियों का संगठन वर्दी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने खुदकुशी करने वाली ट्विशा शर्मा के परिजनों के समर्थन में उतर आया है। संगठन और परिजनों की तरफ से ऐलान (Bhopal Breaking News) किया गया है कि वे जांच में बरती गई लापरवाही के खिलाफ मार्च निकालेंगें। यह भोपाल शहर के शौर्य स्मारक से निकलकर पैदल लोक भवन पहुंचेगा। यहां राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मैदानी सच्चाई बताई जाएगी।

वाहन रैली के जरिए देंगे यह संदेश

इस विषय को लेकर पूर्व मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव (Former Major General Shyam Srivastava) की तरफ से पत्रकार वार्ता नाइन मसाला रेस्टोरेंट में आयोजित की गई थी। हालांकि सिर्फ टीवी चैनलों को आनन-फानन में बुलाया गया था। इस संबंध में प्रिंट मीडिया को जानकारी नहीं थी। श्याम श्रीवास्तव ने कहा कि देश सेवा के बाद पूर्व सैन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कई तरह की तकनीकी परेशानियां आती है। इसके समाधान के लिए वर्दी वेल्फेयर संगठन (Vardi Welfare Society) बनाया गया है। वह ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) खुदकुशी मामले में जिस तरह के तथ्य देख रहा है उससे साफ है कि पुलिस और प्रशासन की तरफ से सुनियोजित ढंग से एकतरफा कार्रवाई की गई है। यूनिफॉर्म ड्यूटी वाले के साथ जब ऐसा हो रहा है तो इस शहर में आम नागरिकों के साथ होने वाली पीड़ा को बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि संगठन 20 मई को वाहन रैली के जरिए पहले डीजीपी को ज्ञापन सौंपेगा। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल लोक भवन में जाकर राज्यपाल को ज्ञापन देगा। हमारे संगठन इसके बाद सीएम हाउस पहुंचकर ज्ञापन देगा। इससे पहले संगठन के सैंकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शौर्य स्मारक (Shaurya Smarak) में दिवंगत शहीदों को याद करते हुए भारतीय सेना में मेजर हर्षित शर्मा (Major Harshit Sharma) के प्रति सहानुभूति जताने के लिए वंदन करेंगे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रैक्टर—कार समेत सात वाहन चोरी 

किसने फंदे से उतारी थी लाश उनके बयान दर्ज नहीं किए

Bhopal Breaking News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

इधर, ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा (Navnidhi Sharma) ने बेहद भावुक होकर मीडिया से अपील की है कि वे रैली में उनका साथ दे। उन्होंने कहा कि आरोपी परिवार काफी संपन्नता के साथ-साथ ब्यूरोक्रेसी में रसूख रखता है। जिसके प्रभाव में मीडिया भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उस व्यक्ति के भी बयान दर्ज नहीं किए जिसने ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) को फंदे से नीचे उतारा था। जबकि वह उसी बंगले में रहता है और काम करता है। वहीं भोपाल एम्स (Bhopal AIIMS) के डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए जिसने पीएम रिपोर्ट बनाई। मामले में फरार चल रहा आरोपी समर्थ सिंह (Samarth Singh) को पुलिस दबोच नहीं पा रही। सिर्फ कागजों में दस हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। इससे साफ है कि उसे सोची-समझी रणनीति के तहत मदद की जा रही है।

मेरे बहन की लाश एक सप्ताह से अंत्येष्टि के लिए मोहताज

वहीं पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन से नाराज भाई भारतीय सेना में मेजर हर्षित शर्मा ने कहा कि मेरी बहन की अंत्येष्टि अभी तक नहीं हुई है। वहीं उसके पति जो पुलिस (Bhopal Breaking News) रिकॉ्रर्ड में फरार चल रहे समर्थ सिंह के आवेदनों पर मीडिया ट्रायल कर रहा है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अनुशासित होकर मेरे जैसे कई जवान देश के नागरिकों की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात रहते हैं। हमारा मकसद मोटी तनख्वाह या पैसा कमाना नहीं बल्कि देश के दुश्मनों को सीमा से बाहर धकेलना है। उस जवान की बहन के साथ ऐसा भाई-भतीजावाद वाला सिस्टम सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News:  युवक की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

मांगे नहीं मानी तो राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम

मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में एम्स दिल्ली (AIIMS) में ट्विशा के शव का दोबारा पीएम कराने की मांंग रखी है। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की गई है। फरार समर्थ सिंह के पासपोर्ट को रद्द करके उसकी गिरफ्तार करने की मांग भी रखी गई है। जांच में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को तुरंत निलंबन करने की मांग इसमें प्रमुख हैं। वर्दी सोशल वेल्फेयर फाउंडेशन ने शीघ्र निर्णय नहीं लेने पर राष्ट्रीय स्तर पर जस्टिस फॉर ट्विशा अभियान चलाने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Breaking News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!