Bhopal GRP News: भोपाल जंक्शन के आऊटर फिर दो व्यक्तियों को झपटमारों ने बनाया निशाना

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो व्यक्तियों से मोबाइल झपट लिया गया। इस संबंध में भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों पीड़ितों के साथ वारदात तब हुई जब वे जनरल कोच के गेट पर खड़े होकर मोबाइल चला रहे थे।
आऊटर पर धीमी हुई ट्रेन तब झपटा मोबाइल
भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) पुलिस के अनुसार शुभम साहू (Shubham Sahu) पिता धर्मसेन साहू उम्र 28 साल विदिशा (Vidisha) जिले के दुर्गा नगर (Durga Nagar) में रहते हैं। वे चोपन एक्सप्रेस (Chopan Express) के जनरल कोच में भोपाल रेलवे स्टेशन (Bhopal Railway Station) से सवार हुए थे। सांची स्टेशन आने से पहले ट्रेन (Train) जब आऊटर पर धीमी हुई तो गेट पर खड़ा व्यक्ति रेडमी कंपनी मोबाइल झपटकर भाग गया। पुलिस ने मोबाइल (Mobile) की कीमत 14 हजार रुपए बताई है। इसी तरह दूसरी वारदात धनराज कहार (Dhanraj Kahar) पिता हीरालाल कहार उम्र 30 साल के साथ हुई। वे 18 मई को पंचवेली एक्सप्रेस (Panchvalley Express) के जनरल कोच में सवार होकर इंदौर से नर्मदापुरम जिले जा रहे थे। वे नर्मदापुरम के देहात थाना क्षेत्र में रहते हैं। धनराज कहार ने पुलिस को बताया कि जब ट्रेन भोपाल जंक्शन (Bhopal Junction) से निकली तो वे गेट पर बैठकर मोबाइल चला रहे थे। तभी किसी व्यक्ति ने लकड़ी से उनके हाथ में प्रहार करके उनका रेडमी मोबाइल गिराया दिया। फिर वह उसे उठाकर भाग गया। पुलिस ने मोबाइल की कीमत 18 हजार रुपए बताई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।