Bhopal News: पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन करके लुटेरी दुल्हन गिरोह का किया खुलासा

Share

Bhopal News: ग्रामीण अंचलों में रहने वाले किसानों को बनाते थे निशाना, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhopal News
नजीराबाद पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

भोपाल। किसानों को दुल्हन दिलाने का झांसा देकर रकम ऐंठने वाले एक गिरोह का भोपाल (Bhopal News) देहात की नजीराबाद थाना पुलिस ने खुलासा किया है। ऐसा करने से पहले पुलिस ने बकायदा जाल बिछाकर सौदा तय किया था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया है। जिनके संबंध में प्रदेश में अन्य स्थानों पर दर्ज मामलों और पीड़ितों की जानकारी जुटाने का काम किया जा रहा है।

शादी कर चुपचाप भाग गई थी दुल्हन

थाना प्रभारी दुर्जन सिंह बरकड़े (TI Durjan Singh Barkade) ने बताया कि रामचंदर मीना  पिता बाबूलाल मीना उम्र 40 साल ग्राम आमल्या में रहते हैं। उनके छोटे भाई सरवन मीना (Sarvan Meena) की शादी को लेकर वह काफी परेशान चल रहे थे। रिश्ता तय नहीं होने के कारण उन्होंने कई लोगों से मदद मांगी थी। ऐसा करते वक्त उन्हें रुप सिंह रैकवार (Roop Singh Raikwar) नाम के एक व्यक्ति का नंबर दिया गया। वह शादी करने वाली युवतियों की जानकारी रखता था। रामचंदर मीना ((Ramchander Meena)) के परिवार ने फोन से संपर्क किया। उसने बातचीत के लिए पहले मंडीदीप (Mandideep) बुलाया। वहां जाने पर उसने बताया कि उसकी साली है जिसके पति की मौत हो गई है। वह रिश्ता करने के लिए तैयार है। उसके बाद वह किसान के पास आया। वहां रवि कुशवाहा (Ravi Kushwah) नाम का आरोपी भी था। दोनों ने रिश्ता तय करने के बदले में ढ़ाई लाख रुपए मांगे। किसान परिवार ने रकम दे दी। इसके बाद वह महिला को लेकर 30 अप्रैल को उनके गांव पहुंचे। महिला ने अपना नाम सरोज उईके (Saroj Uikey) बताया। उससे शादी हो गई जिसके बाद वह 9 मई तक गांव में ही रही। इसके बाद वह 10 मई को गुपचुप गांव से भाग गई। पीड़ित परिवार ने फिर आरोपियों रुप सिंह रैकवार और रवि कुशवाह से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि अब वह युवती उनके साथ नहीं रहना चाहती है। पैसा मांगने पर वह एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देने लगे। परेशान होकर परिवार ने पुलिस से मदद मांगी। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने रुप सिंह रैकवार से दुल्हन के लिए बातचीत करने बुलाया। वह नजीराबाद (Nazirabad) इलाके में आए। शादी के लिए उन्होंने सरोज उईके को फिर दिखाया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार भी जब्त की है। उसके मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सरोज उईके मूलत: नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले की रहने वाली है। उसके पति का निधन हो चुका है। जिस कारण वह आरोपियों के बहकावे में आकर लुटेरी दुल्हन बनने के लिए तैयार हो गई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: कुएं और नाले में मिले शव

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!