Bhopal Cyber Fraud: आर्मी ऑफिसर का फ्रेंड बनकर वयोवृद्ध के खाते से निकाले डेढ़ लाख रुपए

Share

Bhopal Cyber Fraud: अपोलो अस्पताल की महिला डॉक्टर का खाता बताकर ट्रांसफर कराए, दोस्त को फोन लगाने पर सामने आई सच्चाई

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आर्मी में पदस्थ ऑफिसर का दोस्त बताकर एक वयोवृद्ध से जालसाजों ने डेढ़ लाख रुपए ऐंठ लिए। इस संबंध में भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के कोलार रोड थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों को पीड़ित ने अलग-अलग तीन खातों में रकम ट्रांसफर कर दी थी। मामले की जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी।

दोस्त को फोन लगाया तब पता चला फर्जीवाड़ा

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार अरुण कुमार सिंह परमार पिता स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह परमार उम्र 81 साल साई हिल्स कॉलोनी (Sai Hills Colony)  में रहते हैं। उनके पास 13 मई की रात लगभग 11 बजे फोन आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम गुलशन बताया। उसने अरुण कुमार सिंह परमार (Arun Kumar Singh Parmar) से कहा कि वह उनके पूर्व आर्मी ऑफिसर (Army Officer) का करीबी मित्र हैं। उसके चचेरे भाई को आपातकाल में अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital ) में भर्ती कराया गया है। उन्हें स्टेंट तुरंत डालने की आवश्यकता है। इसके लिए डेढ़ लाख रुपए की वह मदद चाहता है। उसके झांसे में आए पीड़ित ने अपने तीनों खातों से डेढ़ लाख रुपए जालसाज के बताए खाते में ट्रांसफर कर दी। यह खाता आरोपी ने डॉक्टर बबीता कुंदु (Dr Babita Kundu) का बताया था। रकम ट्रांसफर करने के बाद पीड़ित ने आर्मी ऑफिसर रहे दोस्त को कॉल किया तो यह पूरा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिसके बाद राष्ट्रीय हेल्प लाइन में उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई। कोलार रोड थाना पुलिस ने प्रकरण 285/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो स्थानों से बाइक ले भागे चोर 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!