Bhopal Gang Rape: बिल्डर को क्लीनचिट देने के बाद अब स्पा सेंटर संचालिका हुई गिरफ्तार

Share

Bhopal Gang Rape: ज्यादती कराने वाली युवती लेकर पहुंची थी स्पा सेंटर, कर्मचारी की संदिग्ध भूमिका में वह भी किया गया गिरफ्तार

Bhopal Gang Rape
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल।  चर्चित नाबालिग के साथ गैंगरेप मामले में अब दो नई गिरफ्तारियां पुलिस ने की है। इस मामले में भोपाल (Bhopal Gang Rape) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस ने स्पा संचालिका के अलावा उसके यहां काम करने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि प्रकरण में संदेही रहे विदिशा जिले के बिल्डर को पुलिस ने क्लीनचिट दे दी है।

स्पा सेंटर में भी पाई गई हैं संदिगध गतिविधियां

जानकारी के अनुसार विदिशा (Vidisha) के बिल्डर और उसके कारोबारी दोस्त के पुलिस ने बयान दिए थे। जिसमें बिल्डर ने पूर्व में गिरफ्तार मोनिका का उसने मित्र बताया था। उससे पहचान एमपी नगर (MP Nagar) स्थित पब में हुई थी। जिस कारण वह उससे मुलाकात करने आता था। मोनिका और उसकी सहेली रेणुका से उस दिन सिर्फ बातचीत हुई थी। वह शराब पीने लगी तो वह दोस्त के साथ चला गया था। बिल्डर का आरोपियों से आमना—सामना भी कराया गया। जिसके बाद उसे क्लीन चिट पुलिस ने दे दी। अब प्रकरण में स्पा संचालिका ज्योति केवट उर्फ मनीषा (Jyoti Kewat@Manisha) को दबोचा है। उसका स्पा एमपी नगर के अलावा कोलार रोड में भी चलता है। वह फिलहाल अशोका गार्डन (Ashoka Garden) में रहती है। उसके ही स्पा सेंटर (Spa Center) में रेणुका का दोस्त सूरज काम करता था। जिसको लेकर वह गई थी। यहां भी उसके साथ गंदा काम करने की बात सामने आई है। जिसके आधार पर पुलिस ने यह दो गिरफ्तारियां की है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अपार्टमेंट में महिलाओं को देखकर उतार देते थे कपड़े

ऐशबाग इलाके में भी हुई थी ज्यादती

पीड़िता के बयानों से पता चला है कि उसे रेणुका ऐशबाग (Aishbag) स्थित एक मकान में भी ले गई थी। जिसके साथ संगीत परीक्षा देने आए एक युवक और उसके दोस्त ने भी ज्यादती की थी। जिसके बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपी पहले गुपचुप तरीके से बढ़ा दिए हैं। अब तक इस प्रकरण सात आरोपियों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। जिसमें तीन महिलाएं और चार पुरुष हैं। इनमें से तीन पुरुषों ने नाबालिग के साथ एक सप्ताह के भीतर में ज्यादती की वारदात की है। पुलिस  को ज्यादती (Bhopal Gang Rape) करने से पूर्व एक वीडियो (Video) भी मिला है जो नाबालिग से संबंधित प्रकरण का है। इस वीडियो को भी आरोपियों के मोबाइल (Mobile) से जब्त किया गया है।

क्या है पूरा मामला

Bhopal Gang Rape
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

बागसेवनिया (Bagsewania) में साढ़े सत्रह साल की दलित नाबालिग से निखिल सिंह कछवाहा (Nikhil Singh Kachwah) पिता सूर्यभान सिंह कछवाहा उम्र 32 साल, अतुल मेडेकर (Atul Medekar) पिता भोजराज मेडेकर उम्र 30 साल ने ज्यादती की थी। दोनों आरोपियों को 17 मई की दोपहर गिरफ्तार किया है। यह दोनों गिरफ्तारियां पूर्व में गिरफ्तार मोनिका इंदौरकर (Monika Indorkar) पिता शिवचरण इंदौरकर उम्र 26 साल और रेणुका बुनकर (Renuka Bunkar) पिता दशरथ बुनकर उम्र 24 साल के बयानों के आधार पर की गई है। निखिल सिंह कछवाहा और अतुल मेडेकर मूलत: बालाघाट (Balaghat) जिले के रहने वाले हैं। भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में किराए से रहते हैं। दोनों बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। मोनिका इंदौरकर और रेणुका बुनकर मूलत: छिंदवाड़ा (Chindwara) जिले की रहने वाली है। यहां बागसेवनिया स्थित विद्या नगर (Vidya Nagar) मल्टी में किराए से रहती है। पीड़िता छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली है। उसने कक्षा बारहवीं तक पढ़ाई की है। उसकी बड़ी बहन एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। उसकी ही एक सहेली इस पूरे प्रकरण की मुख्य सूत्रधार है। आरोपियों ने पीड़िता को झांसा दिया था कि उसे कॉलेज की पढाई के अलावा जॉब दिलाया जाएगा। पीड़िता 18 मार्च को पंचवेली ट्रेन (Panchvalley Train) से भोपाल पहुंची। उसे रेपिडो के जरिए विद्या नगर बुलाया। यहां उसके साथ बीयर फिर नीट शराब पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Gang Rape
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!