Bhopal News: चार लाख रुपए का माल चोरी

Share

Bhopal News: सूने मकान का ताला तोड़ने के बाद सोने-चांदी के जेवरात और एक्टिवा उठा ले गए बदमाश

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो स्थानों पर चोरी की वारदातें हुई है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर और खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। दो मकानों से चोर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत मोपेड लेकर फरार हैं। चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब चार लाख रुपए बताई जा रही है।

आंगन में रखी एक्टिवा भी ले गए चोर

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार कोटरा स्थित आराधना पार्क (Aradhna park) के सूने मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। मकान में 27 अप्रैल से ताला लगा था। थाने में शिकायत डॉक्टर अर्चना नेमा (Dr Archna Nema) ने दर्ज कराई है। घर के भीतर घुसकर चोर सोने की चेन, एक जोड़ टॉप्स, चांदी की पायल समेत करीब 92 हजार रुपए का माल ले गए। कमला नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 192/26 दर्ज कर लिया है। इसी तरह चोरी की दूसरी वारदात खजूरी सड़क (Khajuri sadak) थाना क्षेत्र स्थित रुद्राक्ष भवन (Rudraksh Bhawan) में हुई। यहां आदित्य शुक्ला (Aditya Shukla) के सूने मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। मकान के भीतर से चोरों ने पहले सोने-चांदी के जेवरात समेटे। इसके बाद आंगन में रखी एक्टिवा (Activa) में चाबी लगाकर उसे उठाकर फरार हो गए। घटना के वक्त परिवार राजधानी में नहीं था। वह एक महीना पूर्व ताला लगाकर गुजरात गया हुआ था। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने प्रकरण 154/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेलवे ट्रैक पर लाश मिली 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!