Bhopal News: सीढ़ियो से उतरते समय गिरने से महिला की मौत

Share

Bhopal News: अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। घटना के वक्त वह छत पर गेहूं सुखाने गई थी। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस कर रही है। परिजन गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

गिरने से सिर पर लगी चोट

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना 16 मई की शाम संजीव नगर (Sanjeev Nagar) कॉलोनी में हुई थी। यहां विनोद शुक्ला (Vinod Shukla)  का परिवार रहता है। वे वेटनरी अस्पताल में डॉक्टर हैं। विनोद शुक्ला की 48 वर्षीय पत्नी संध्या शुक्ला (Sandhya Shukla) तीसरी मंजिल पर गेहूं सुखाने गई थी। तीसरी मंजिल निर्माणाधीन है। यहां किसी तरह की सुरक्षा दीवार भी नहीं है। चढ़ने उतरने के लिए लोहे की सीढ़िया लगी हैं। संध्या शुक्ला गेहूं सुखाने के बाद लोहे की सीढ़ियों से उतर रही थी। तभी पैर फिसला और वह मकान की दूसरी मंजिल की छत पर जाकर गिर गई। उनका सिर टकराया था। जिस कारण वह बेहोश हो गई थी। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित करके पुलिस को खबर कर दी। निशातपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 31/26 कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   MP Anti Mafia Campaign: भाजपा पूर्व पार्षद का मकान एक पखवाड़े में दूसरी बार तोड़ा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!