Bhopal Cop News: अजाक थाने में तैनात निरीक्षक को सौंपी गई जिम्मेदारी

भोपाल। थाना प्रभारी भूपिंदर कौर संधू को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर अजाक थाने में पदस्थ नीलम पटवा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे भोपाल (Bhopal Cop News) शहर के श्यामला हिल्स थाने में तैनात थी। यह सारी कार्रवाई बेहद गुपचुप तरीके से की गई है।
हबीबगंज थाने समेत कई अन्य जगहों पर पदस्थ रह चुकी हैं
जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को डॉक्टर मनोज वर्मा (Dr Manoj Verma) के साथ लूट की वारदात हुई थी। इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा था। यह खुलासा पुलिस की तरफ से 15 अप्रैल को किया गया था। उस वक्त थाना प्रभारी भूपिंदर कौर संधू (TI Bhupinder Kaur Sandhu) का नाम पुलिस की तरफ से जारी वक्तव्य में नहीं था। इसके अलावा वे खुलासे के वक्त भी नहीं थीं। इधर, दो दिन पूर्व नीलम पटवा (Neelam Patwa) को श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाने की जिम्मेदारी सौंप दी गई। संधू श्यामला हिल्स थाने से पूर्व चूना भट्टी, सायबर क्राइम, भोपला ईओडब्ल्यू, महिला थाना, हबीबगंज थाने समेत कई अन्य जगहों पर पदस्थ रह चुकी हैं। नीलम पटवा लोकायुक्त कार्यालय में पदस्थ रह चुकी हैं। उनके पति मनोज पटवा भी निरीक्षक है जो कि अभी निशातपुरा (Nishatpura) थाने में पदस्थ हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार संधू को हटाने के पीछे एक प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर बनाया जा रहा दबाव बताया जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।