Bhopal News: एडिश्नल पब्लिक प्रासीक्यूटर को त्रिशूल मारकर लहुलूहान किया

Share

Bhopal News: ट्रैफिक सिग्नल पर पैदल निकल रहे साधू ने निकलने में असुविधा होने पर नाराज होकर हमला किया

Bhopal News
मिसरोद थाना जिला भोपाल- फाइल फोटो

भोपाल। जिला न्यायालय में एडिश्नरल पब्लिक प्रासीक्यूटर को एक साधु ने हाथ में रखे त्रिशूल से वार करके लहुलूहान कर दिया। यह घटना  भोपाल (Bhopal News)  शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। हमले से पूर्व ट्रैफिक सिग्नल पर निकलने के लिए असुविधा होने पर साधु के साथ नोकझोक पीड़ित परिवार के साथ हुई थी। नाराज साधु ने कार में भी त्रिशूल मारकर उसे तोड़फोड़ दिया।

सड़क पार करने को लेकर हुआ विवाद

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार नारायण सिंह ठाकुर पिता स्वर्गीय शंकर सिंह ठाकुर उम्र 52 साल बागसेवनिया (Bagsewania) थाना क्षेत्र स्थित रजत विहार कॉलोनी (Rajat Vihar Colony) में रहते हैं। वे भोपाल जिला न्यायालय (Bhopal District Court) में एडिश्नल पब्लिक प्रासीक्यूटर (अपर लोक अभियोजक) हैं। नारायण सिंह ठाकुर (Narayan Singh Thakur) 20 अप्रैल की दोपहर लगभग एक बजे कार (Car) एमपी—04—जेडके—4574 से नर्मदापुरम (Narmadapuram) में नर्मदा स्नान करने गए थे। उनके साथ पत्नी शिरोमणि ठाकुर (Shiromani Thakur) और बेटे आदित्य प्रताप सिंह (Aditya Pratap Singh) भी थे। जब वे मिसरोद में स्थित बापू की कुटिया (Bapu ki Kutiya) रेस्टोरेंट के सामने पहुंचे तो ट्रैफिक सिग्नल हो गया। जिस कारण नारायण सिंह ठाकुर ने कार रोक ली। तभी वहां एक साधु आकर सड़क पार करने से पहले उनसे अभद्रता करते हुए निकलने की जगह नहीं देने का आरोप लगाकर ​कार में त्रिशूल मार दिया। उसने कार के सामने वाले कांच और ड्रायवर सीट वाले कांच में वार किया। जिस कारण वह चकनाचूर हो गया। साधु ने फिर त्रिशूल चेहरे की तरफ मारा तो बचने के लिए दाहिना हाथ आगे कर दिया। जिस कारण वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से हमलावर को पकड़कर उन्होंने पुलिस को बुला लिया। साधु ने अपना नाम अरविंद चौधरी (Arvind Chaudhry) बताया है। पुलिस ने उसके खिलाफ 20 अप्रैल को प्रकरण 207/26 दर्ज कर साधु को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच एएसआई चेतन गुप्ता (ASI Chetan Gupta) कर रहे हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि अरविंद चौधरी ने बहुत पहले ब्रह्मचर्य जीवन अपना लिया। वे मूलत: रायसेन (Raisen) जिले के गौहरगंज के रहने वाले हैं। अरविंद चौधरी एक स्थान पर नहीं रहते हैं। वे दान और दक्षिणा में मिली राशि से अपना जीवन व्यतीत करते हैं। पुलिस ने उनका त्रिशूल भी जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   CM Kamal Nath राष्ट्रीय पुलिस स्मारक देखने पहुँचे

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!