Bhopal News: दुर्घटना में पांच लोग जख्मी, वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

भोपाल। तेज रफ्तार आल्टो कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे चालक समेत पांच व्यक्ति जख्मी हुए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बयानों के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
शादी समारोह से लौटते समय हुई दुर्घटना
परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार सुनील नायक पिता सदाराम नायक उम्र 18 साल रायसेन (Raisen) जिले के उमरावगंज थाना क्षेत्र स्थित सतकुंडा गांव में रहता है। वह अरनव अस्पताल (Anrav Hospital) में भर्ती है। सुनील नायक (Sunil Nayak) ने पुलिस को बताया कि वह 10 फरवरी को दोस्त मनोज, भोला, प्रीतम और संजू के साथ ऑल्टो कार एमपी-केके-09-5818 पर सवार थे। आल्टो कार (Alto car) मनोज के दोस्त की हैं। सभी लोग सीहोर (Sehore) में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। घटना 10—11 फरवरी की दरमियानी रात लगभग दो बजे समृद्धि अस्पताल (Samriddhi Hospital) के नजदीक मुबारकपुर (Mubarakpur) में हुई थी। हादसे में जख्मी सुनील नायक को समृद्धि अस्पताल में वहीं भोला और प्रीतम को बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) ले जाया गया। संजू को अरनव अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कार चला रहा मनोज मौके से भाग गया था। परवलिया सड़क थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 33/26 दर्ज कर लिया है। हालांकि वह किस अस्पताल में भर्ती है यह पता पुलिस को अभी नहीं चल सका है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।