Bhopal News: पेड़ पर लटकी मिली लाश

Share

Bhopal News: पत्नी से विवाद की बात सामने आई, शादी से लौटकर की आत्महत्या, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। इमली के पेड़ पर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसका शव घर के पास एक पेड़ पर लटका मिला। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन, प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह की बातें सामने आ रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पत्नी से विवाद के बाद चल रहा था परेशान

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना पुलिस के मुताबिक अरुण लोधी पुत्र जगदीश लोधी उम्र 26 साल का शव 01 जून की सुबह करीब सात बजे घर के समीप इमली के पेड़ पर लटका हुआ मिला। वह ग्राम इमलिया में रहता था। अरुण लोधी (Arun Lodhi) को फांसी के फंदे पर उसके पिता जगदीश लोधी (Jagdish Lodhi) ने लटके हुए देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वह एक दिन पहले रात में चचेरे भाई की शादी से लौटा था। उसके पिता जगदीश लोधी ने पुलिस को बताया है कि शादी में वह पिता के साथ ही था। उसने तीन महीने पहले ही लव मैरिज की थी। उसकी पत्नी विवाद के बाद बीते एक महीने से मायके में रह रही है। उसे शराब पीने की बुरी लत थी। इस कारण वह पत्नी से विवाद करके मारपीट करता था। इसके चलते उसकी पत्नी मायके चली गई। वह लौटने के लिए राजी नहीं थी। माना जा रहा था कि इसी के चलते उसने आत्महत्या की होगी। अभी पत्नी के बयान नहीं हो सके हैं। सुखी सेवनिया थाना पुलिस ने मर्ग 36/25 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Chit Fund News: चिटफंड कंपनी आधार इन्प्राविजन का डायरेक्टर गिरफ्तार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!