Double Murder : छत पर सो रहे थे पति-पत्नी, धारदार हथियार से हुई हत्या

Share

मृतकों के परिजन को शक, पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या

विलाप करते मृतकों के परिजन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिल-दलहाने वाली घटना सामने आई है। डबल मर्डर की वारदात ने सनसनी फैला दी है। रात में छत पर सो रहे पति-पत्नी की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने बेरहमी से पति-पत्नी को काट डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात का शिकार हुआ शक्ख किसान था उसकी पत्नी गृहणी थी।

घटना शुक्रवार रात की है। जब सोरांव थाना क्षेत्र के लाल सरांय गांव में नागेंद्र तिवारी और उसकी पत्नी अपने घर की छत पर सो रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी घर का दरवाजा तोड़कर छत पर पहुंचे थे। पत्थर से कुचलकर और धारदार हथियारों से उनकी हत्या की गई।

नागेंद्र तिवारी के परिजन का आरोप है कि दोनों की हत्या पुरानी रंजिश के चलते हुई है। उन्हें शक है कि गांव के लोगों ने पति-पत्नी को मार डाला। घर का सामान भी बिखरा हुआ मिला है। फिलहाल पुलिस फिंगर प्रिंट एकत्रित कर रहीं है। खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रहीं है।

यह भी पढ़ें:   Brutally Murder : महिला ने सेक्स से किया इनकार तो युवक ने कर दी हत्या
Don`t copy text!