Bhopal News: आटो डीलर ने किया विधवा महिला से बलात्कार

Share

Bhopal News: ग्यारह साल पहले हुई थी पति की हत्या!, छह महीने पहले ही आरोपी से हुई थी पहचान

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आटो डीलर पर बलात्कार का आरोप लगा है। पीड़िता विधवा महिला है। उसके पति की 11 साल पहले हत्या होने की जानकारी सामने आ रही है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के टीला जमालपुरा इलाके की है। पुलिस को अभी इस मामले के आरोपी की तलाश है।

यह बोलकर बनाए थे शारीरिक संबंध

टीला जमालपुरा थाना पुलिस के अनुसार 07 मार्च की शाम लगभग पांच बजे 59/22 धारा 376—2—एन/506 (कई बार बलात्कार और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 26 साल है जो बिलखिरिया इलाके में रहती है। उसकी छह महीने पहले कमला नेहरु अस्पताल में आरोपी अकबर उर्फ ताबिश (Akbar@Tabish) से पहचान हुई थी। इसके बाद वह पीड़िता को अपने घर कांग्रेस नगर ले गया। वहां उसने पहली बार नवंबर, 2021 में शारीरिक संबंध बनाए थे। उस वक्त आरोपी ने शादी करने का वादा किया था। उस वक्त आरोपी का कहना था कि पत्नी उसकी दूसरी शादी करना चाहती है। इसलिए वह उसको अपनी पत्नी का दर्जा देगा। ऐसा बोलकर उसने दोबारा उसी महीने में दूसरी बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। उसका बोलना था कि वह लिव इन रिलेशन में रहेगा लेकिन शादी नहीं करेगा। इस कारण विधवा महिला थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया।
नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : बाथरूम में गिरकर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!