Bhopal Molestation Case: दसवीं की छात्रा को ब्लैड मारने की कोशिश

Share

Bhopal Molestation Case: दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज आरोपी ने किया हमला

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सिरफिरे व्यक्ति ने कक्षा दसवीं की एक छात्रा पर हमला (Bhopal Molestation Case) कर दिया। वह छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। आरोपी ने छात्रा के सामने दोस्ती का प्रस्ताव भी रखा था। जिसको उसने ठुकरा दिया था। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: पुलिस से एफआईआर मांगी तो बुजुर्ग को भूखे सोने के लिए मजबूर कर दिया

आन लाइन क्लास के लिए निकली

पीड़ित छात्रा पिपलानी स्थित नरेला इलाके में रहती है। वह कक्षा दसवीं की छात्रा है। उसके स्कूल में आन लाइन क्लास चल रही थी। जिसके लिए स्कूल ने ग्रुप बनाए थे। इसी ग्रुप में से आरोपी संतोष जाटव (Santosh Jatav) को नंबर मिल गया था। वह उसको फोन करके भी परेशान कर रहा था। वह छात्रा का पीछा करता था। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

सहेली के घर से लौट रही थी

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया कि घटना 31 जुलाई की दोपहर 12 बजे की है। वह सहेली के घर आन लाइन पढ़ाई के संबंध में जानकारी लेने गई थी। रुप नगर नाले के पास आरोपी संतोष जाटव ने उसको रोक लिया। उसने छात्रा की मोपेड में तोड़फोड़ करने के साथ उसको ब्लैड मारने की कोशिश की। उसने घटना की जानकारी फोन पर भाई को दी। जिसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   सरकार के दबाव में विधायक पीसी शर्मा ने खाली किया बंगला

यह भी पढ़ें: चिरायु अस्पताल की छत में चल रहा डांस बता रहा है कि कोरोना के वायरस को लेकर मरीज अब नहीं घबराते

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!