मनाली का रिसोर्ट हनीमून के लिए बुक किया, आधी रात डॉक्टर का खुला राज

Share

पत्नी ने लगाए समलैंगिक होने के गंभीर आरोप, मामला पुलिस थाने पहुंचा

Agra Crime News
संकेतिक चित्र

आगरा। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार सौलह संस्कार होते हैं। इनमें से एक विवाह भी शामिल है। विवाह के बाद पति—पत्नी की पहली रात के काफी मायने होते हैं। इस रात को लेकर क्रेज भी होता है। लेकिन, एक डॉक्टर की शादी के बाद पहली रात उसके राज उजागर करने वाली बन गई। मामला हनीमून के लिए रिसोर्ट आए दंपत्ति का है। जिसमें विवाहिता ने महिला थाना पुलिस से मदद मांगी है। मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के महिला थाने में दर्ज हुआ है। पत्नी हनीमून वाली रात के बाद डॉक्टर पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हैं। उसका आरोप है कि पति के साथ उसके परिवार में दहेज को लेकर लालच है।

दहेज के लिए करते थे परेशान

युवती ने बताया कि उसकी शादी मई, 2019 को अलीगढ़ में हुई थी। युवक हाथरस का रहने वाला है। युवक पेशे से डॉक्टर भी है। युवती का कहना है कि शादी में 30 लाख रुपये खर्च किए थे। इससे भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। उसे हमेशा ताना मारा करते थे। युवती का आरोप है कि पति ने मनाली के होटल में उसके साथ मारपीट की। घूमने के दौरान पहाड़ से गिराने की कोशिश की, लेकिन वह बच गई। सूचना मिलने पर मनाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनो को शांत कराया। उसके बाद वह लोग हनीमून से वापस घर आ गए।

पति—पत्नी के बीच नहीं हुई सुलह

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की गई। इसके लिए दोनों के बीच परिवार परामर्श भी चला। जिसकी काउंसलिंग के दौरान पूरी बात निकलकर सामने आई। पीड़िता ने बताया जिस दिन हनीमून होना था उस दिन पति ने बताया कि वह समलैंगिक है। यह पता चलने के बाद वह नाराज हुई तो उसको कोई फर्क नहीं पड़ा। युवती चाहती है कि वह तलाक ले और डॉक्टर अपना जीवन जीता रहे।

यह भी पढ़ें:   Kanpur Gangster Encounter : विकास दुबे मारा गया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!