खड़े ट्रक में घुसी स्कूटी, ससुर-दामाद की दर्दनाक मौत

Share

सामने से आ रहे वाहन की वजह से हुआ हादसा

Banda Accident
सांकेतिक फोटो

बांदा। (Banda) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में हुए सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौत (Banda Accident) हो गई। तेज रफ्तार स्कूटी, सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। जिसकी वजह से स्कूटी सवार ससुर-दामाद की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा अतर्रा थाना इलाके में हुआ। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शुक्रवार की देर रात महुआ गांव का निवासी युवक अभिराम मिश्रा (27) अपने ससुर सुनील (52) को स्कूटी पर बैठाकर छिबांव गांव जा रहा था, तभी गडरा नाला के पास विपरीत दिशा से आ रहे अन्य वाहन की तेज रोशनी अचानक आंखों में पड़ने से मिश्रा अपनी स्कूटी से नियंत्रण खो बैठा और उसका वाहन सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराया।

इलाज के दौरान मौत

उन्होंने बताया कि हादसे में स्कूटी चला रहे युवक अभिराम मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसके ससुर सुनील ने शनिवार को इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः ट्रक ने मारी बस को टक्कर, 7 की मौत, कई घायल

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Tik Tok से थाना वॉक तक की अनूठी Love Story
Don`t copy text!