Bhopal News: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

Share

Bhopal News: मोपेड पर पति और बेटे के साथ मांगलिक कार्यक्रम से लौटते वक्त कार ने मारी थी टक्कर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस को अभी तक टक्कर मारने वाली कार का नंबर पता नहीं चला है। हादसे में महिला का नौ साल का बेटा और उसका पति भी गंभीर रुप से जख्मी है।

शादी समारोह से लौटते समय हुई दुर्घटना

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार सड़क हादसा भव्य मनोरम मैरिज गार्डन (Bhavya Manoram Marriage Garden) के सामने हुआ था। दुर्घटना 15 मई की रात दस बजे हुई थी। सड़क हादसे में निशा यादव (Nisha Yadav) पति सुमित यादव उम्र 33 साल की मौत हो गई है। वह पति के साथ एक शादी समारोह में गई थी। वहां से मोपेड (Moped) पर वह पति सुमित यादव (Sumit Yadav) के साथ लौट रही थी। दुर्घटना के बाद तीनों घायलों को पीपुल्स अस्पताल (People Hospital) ले जाया गया था। यहां इलाज के दौरान रात ग्यारह बजे निशा यादव ने दम तोड़ दिया। पति को परिजन पीपुल्स अस्पताल से आयुष्मान अस्पताल (Ayushman Hospital) ले गए हैं। पुलिस को अभी तक टक्कर मारने वाले आरोपी वाहन का पता नहीं चल सका है। परिवार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित बरखेडी में रहता है। मामले की जांच एएसआई राजेंद्र यादव (ASI Rajendra Yadav) कर रहे है। छोला मंदिर पुलिस ने मर्ग 48/25 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाला वाहन कार था यह पता चल गया है। लेकिन, उसका नंबर तलाशने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अस्पताल से शुरु हुई देरी थाने तक बनी रही

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!