मध्यप्रदेश : दो दिन बाद लौटेगी कड़ाके की ठंड, तेजी से गिरेगा इस इलाके का तापमान

Share

प्रदेश में दूसरी शीत लहर देगी दस्तक

Cold Wave in MP
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। मध्यप्रदेश का मौसम तेजी से बदलने वाला है। हाल ही के दिनों में ठंड से मिली राहत खत्म होने वाली है। सूबे में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। सीजन की दूसरी शीत लहर जल्द ही मध्यप्रदेश में दस्तक देगी। मंगलवार को बाद मौसम बदलेगा और पारा तेजी से लुड़केगा। मौसम विभाग की माने तो 29 दिसंबर यानि मंगलवार से दूसरी शीत लहर के अनुभव की संभावना है। बीते सप्ताह प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ी थी। हालांकि इस सप्ताह लोगों को ठंड से राहत मिली है। न्यूनतम पारा कुछ हद तक बढ़ गया है।

आईएमडी भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने न्यूज एजेंसी को बताया कि इस महीने में मंगलवार से मध्य प्रदेश में शीत लहर की स्थिति पैदा होने की संभावना है, इस महीने में दूसरी बार ऐसा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि, ” ये स्थिति उत्तरी भारत में बर्फ़बारी के कारण बनी है। यह बर्फवारी मंगलवार तक मध्य प्रदेश में सर्द हवाएं लाने वाली है। लेकिन राज्य में शीत लहर की स्थिति लंबे समय तक रहने की उम्मीद नहीं है।”

साहा ने कहा कि अगर पारा औसत न्यूनतम तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम हो जाता है, तो उस दिन को शीत लहर का दिन कहा जाता है। उन्होंने कहा कि उमरिया में सबसे कम न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खंडवा में 24.5 डिग्री पर 30.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि चार डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस की सीमा में न्यूनतम तापमान आईएमडी के मध्य प्रदेश के कुल 30 स्टेशनों में से 22 में दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें:   MP Tuberculosis Disease Programme: अब पहले ही पता चल जाएगी होने वाले टीबी रोग की जानकारी

यह भी पढ़ेंः जैन मंदिर पर चढ़े एबीवीपी कार्यकर्ता, राहुल गांधी को याद आए राहत इंदौरी

Don`t copy text!