Bhopal News: एक्टिवा की डिग्गी से नकदी ले भागे चोर

Share

Bhopal News: कॉस्मैटिक कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Bhopal News
बैरागढ़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। कॉस्मैटिक कारोबारी की डिग्गी से नकदी चोरी चली गईं। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया। वारदात किसने अंजाम दिया इसका पता लगाने पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

बिक्री की रकम रखी थी डिग्गी में

बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार धीरज कुमार गिडवानी पिता नरेश कुमार गिडवानी उम्र 24 साल जसलोक स्कूल (Jaslok School) के पास रहते हैं। उनका बैरागढ़ में ब्यूटी जोन (Beauty Zone) नाम से कॉस्मैटिक का कारोबार है। धीरज कुमार गिडवानी (Dheeraj Kumar Gidwani) ने पुलिस को बताया कि 4 फरवरी की रात लगभग सवा दस बजे उन्होंने अपनी होलसेल दुकान बंद कर दी थी। इससे पहले उन्होंने बिक्री से मिली रकम 84 हजार छह सौ रुपए अपनी एक्टिवा (Activa) एमपी—04—यूई—3630 की डिग्गी में रख दिए थे। इसी दौरान नजदीक ही दोस्त तुषार नाथानी (Tushar Nathani) की दुकान में उनसे बातचीत करने चले गए। लगभग पंद्रह मिनट बाद वे ​एक्टिवा लेकर घर पहुंचे। वहां उन्होंने डिग्गी खोलकर रकम निकालनी चाही तो वह गायब थी। बैरागढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में 10 फरवरी को सामान्य चोरी का प्रकरण 65/26 दर्ज कर लिया है। हालांकि एफआईआर में हुई देरी की कोई वजह पुलिस ने नहीं बताई है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रैपिडो चालक की मौत पर अब एफआईआर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!