Bhopal News: भोपाल में फोटो स्टूडियो संचालक ने नाबालिग का लिया चुंबन

Share

Bhopal News: फोटो खिंचवाने पहुंची 12 साल की बच्ची को किया किस, बोला मेरे साथ भी खिंचवा लो फोटो

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। जगदीश फोटो स्टूडियो के संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। शिकायत बारह साल की लड़की ने दर्ज कराई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। आरोप है कि नाबालिग को स्टूडियो में ले जाकर संचालक ने किस करने और उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बोला था।

शादीशुदा है फोटो स्टूडियो का संचालक

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार 8 अप्रैल की रात लगभग 8 बजे 217/22 धारा 354—क/7/8( नाबालिग से छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम के तहत) प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले का आरोपी जगदीश फोटो वाला (Jagdish Photo Wala) है। घटना 8 अप्रैल की सुबह लगभग 11 बजे हुई थी। जिसकी एफआईआर 12 साल की बच्ची ने दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि जगदीश फोटो स्टूडियो में पासपोर्ट साइज का फोटो खिंचवाने पीड़िता गई थी। दुकान घर से कुछ दूरी पर है। दुकान संचालक 48 वर्षीय जगदीश है। वह शनिवार को अपने पिता के साथ फोटो खिंचवाने गई थी। दूसरे दिन रविवार को फोटो देने के लिए जगदीश ने बुलाया था। रविवार सुबह ग्यारह बजे दुकान खुलते ही बच्ची फोटो लेने स्टूडियो पहुंच गई। जगदीश बोला कि तुम्हारा फोटो सही नहीं आया है, दूसरा निकालना पड़ेगा। बच्ची दोबारा फोटो खिंचवाने के लिए तैयार हो गई। फोटो खींचने के बहाने जगदीश बच्ची को दुकान के अंदर कमरे में ले गया और फोटो खींचा। इसके बाद वह अपने साथ भी एक फोटो खिंचवाने के लिए जिद करने लगा। लड़की ने ऐसा करने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसको किस कर लिया। परिजनों को बताने की धमकी दी तो उसे चुप कराते हुए पासपोर्ट फोटो देकर दुकान से चलता कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   Fake Cop News: एडिशनल एसपी की वर्दी में कांस्टेबल की नेम प्लेट लगाकर घुम रही युवती पकड़ाई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!