Bhopal News: रिटायर्ड प्रिंसीपल सड़क हादसे में बुरी तरह से जख्मी

Share

Bhopal News: बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया, सीआई होंडा शोरुम से कार सर्विसिंग में डालकर बाहर निकलते वक्त हुई दुर्घटना

Bhopal News
जहांगीराबाद थाना, जिला भोपाल—फाईल फोटो

भोपाल। तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हुई है। हादसे में अभी तक टक्कर मारने वाली बाइक का नंबर पता नहीं चला है। जख्मी वृद्ध रिटायर्ड प्रिंसीपल है जो कार सर्विसिंग में डालकर पत्नी के साथ बाहर निकल रहे थे।

यह प्रयास कर रही है पुलिस

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार सड़क हादसे में मुकेश श्रीवास्तव (Mukesh Shrivastav) पिता स्वर्गीय प्रभुदयाल श्रीवास्तव उम्र 66 साल जख्मी हैं। वे विदिशा (Vidisha) जिले के मुखर्जी नगर (Mukharji Nagar) में रहते हैं। वे 06 मई की दोपहर लगभग डेढ़ बजे कार लेकर जिंसी के नजदीक सीआई हुंडई शोरुम आए थे। उनके साथ पत्नी दिव्या श्रीवास्तव (Divya Shrivastav) भी थीं। कार देने के बाद मुकेश श्रीवास्तव शोरुम से बाहर निकले। तभी उन्हें तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया। पुलिस को घटना की सूचना बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) से मिली थी। मामले की जांच हवलदार चेतन सिंह चौहान (HC Chetan Singh Chauhan) कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 140/25 दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी वाहन और उसके चालक की जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है। हालांकि सीसीटीवी कैमरे की मदद से उसके बारे में खोजबीन की जा रही है। दुर्घटना में जख्मी मुकेश श्रीवास्तव रिटायर्ड प्रिंसीपल भी है। उन्हें सिर, आंख, नाक और कंधे में चोट आई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बटालियन के कांस्टेल ने टीचर से किया बलात्कार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!