Bhopal Cop News: नाबालिग से बलात्कार के मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने पर थानेदार सस्पेंड

Share

Bhopal Cop News: डीसीपी ने विभागीय जांच को साबित पाने पर आदेश किया जारी, आरोपियों से सांठगांठ का लगा था आरोप

Bhopal Cop News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नाबालिग से ज्यादती के मामले में आरोपी को बचाने का प्रयास किया गया था। यह मामला भोपाल (Bhopal Cop News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र का है। ऐसा करने वाले सब इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी। जिसे डीसीपी जोन—2 ने जांच पर सत्यापित पाया। जिसके बाद थानेदार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

आरोपों के चलते बागसेवनिया थाने में तबादला

जानकारी के अनुसार पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र में हुई घटना 2025 की है। जिसमें आरोप एसआई गोकुल प्रसाद (SI Gokul Prasad) पर लगे थे। इन्हीं आरोपों के चलते उनका पिपलानी से बागसेवनिया (Bagsewania) थाने में तबादला कर दिया गया था। पीड़िता दो दिनों तक थाने के चक्कर काट रही थी। उस दौरान वह एसआई गोकुल प्रसाद से मिली थी। जिसके बाद थाने में प्रकरण से जुड़े आरोपी को उन्होंने बुलाया था। प्रकरण देरी से दर्ज करने और महिला संबंधित अपराध होने के बावजूद आला अधिकारियों को सूचित नहीं करने के आरोप एसआई गोकुल प्रसाद पर लगे थे। यह जांच एसीपी गोविंदपुरा अदिति भावसार (ACP Aditi Bhawsar) की तरफ से की गई थी। जिसके बाद डीसीपी जोन—2 विवेक सिंह (DCP Vivek Singh) को पूरा प्रकरण भेजा गया। उन्होंने भी अपने स्तर पर जांच करने और तथ्य में आए प्रमाणों को देखते हुए एसआई को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए गए। जिसके बाद एसआई गोकुल प्रसाद को बागसेवनिया थाने से भी रिलीव कर दिया गया। उनके पास मौजूद केस डायरी बागसेवनिया थाने के दूसरे अधिकारियों को अभी नहीं सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कुत्ते की गंदगी को लेकर दो परिवारों के बीच हाथापाई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!