Bhopal News: बच्चों को स्कूल आते—जाते करता था पीछा, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। शादीशुदा महिला ने एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोपी को वह पूर्व से पहचानती है। छेड़छाड़ करने की बात उसने पति को बताई तो वह उसे लेकर थाने पहुंच गया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को नोटिस दे दिया है।
बुरी नीयत से करता था पीछा
रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 30 साल है। वह रातीबड़ में स्थित एक गांव में रहती है। पति मजदूरी करता है और वह घरेलू काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि वह बच्चों को स्कूल छोड़ने जाती है तो आरोपी मनचला उसका पीछा करता है। वह उससे बातचीत करने का प्रयास करता था। उसे कई बार समझाया भी था। लेकिन, 03 जुलाई की रात वह उसके घर पहुंच गया। उसने खेत के पास उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। यह बात उसने सुबह उठने के बाद पति को बताई। जिसके बाद वह उसको लेकर सीधे पुलिस थाने पहुंचा। मामले की जांच एसआई उर्मिला अहिरवार (SI Urmila Ahirwar) कर रही हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 229/25 दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा 04 जुलाई की दोपहर पौने तीन बजे दर्ज किया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।