Sahara India Fraud: कोर्ट के आदेश पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज 

Share

Sahara India Fraud: सहारा इंडिया के तत्कालीन कर्मचारियों को बनाया गया है आरोपी, दो पीड़ितों को भुगतान होने थे करीब 25 लाख रुपए

Bhopal Job Fraud
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जालसाजी की एफआईआर दर्ज की है। यह दोनों एफआईआर सहारा इंडिया (Sahara India Fraud) के निवेशकों से जुड़ी है। जिन्हें फिक्स डिपॉजिट की मैच्योरिटी की राशि नहीं मिली। यह रकम करीब 25 लाख रुपए की है। पीड़ितों ने पहले थाने की चौखट पर जाकर आवेदन दिया था। जब वहां सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ितों ने भोपाल जिला अदालत में आवेदन किया था। जिसके बाद पुलिस को प्रकरण दर्ज करने के आदेश हुए।

इन धाराओं में यह दो मुकदमे पुलिस ने दर्ज किए

टीटी नगर (TT Nagar) पुलिस के अनुसार दोनों मामलों की जांच अलग—अलग अधिकारी कर रहे हैं। सहारा इंडिया (Sahara India) का कार्यालय जवाहर चौक में था। इसलिए टीटी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। एक मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक दिनेश खजुरिया (ASI Dinesh Khajuriya) कर रहे हैं। वहीं दूसरे मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक मुकेश जाटव (ASI Mukesh Jatav) के पास हैं। पहले मामले की शिकायत रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित कलखेड़ा में रहने वाले विकास पाराशर (Vikas Parashar) ने दर्ज कराई है। वे किसानी का काम करते हैं। उन्होंने सहारा इंडिया में फिक्स डिपॉजिट किया था। जिसमें उन्हें मैच्योरिटी की राशि 31 मई, 2018 को मिलनी थी। उन्हें 19 लाख 38 हजार रुपए 2020 में मिलना थे। पुलिस ने सहारा इंडिया में काम करने वाले कर्मचारियों संजय सिंह, सनव्वर खान, राजेंद्र सक्सेना के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने 149/24 धारा 406/420/34 (गबन, जालसाजी और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया है। वहीं राम दिनेश सेन (Dinesh Sen) उम्र 56 साल ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। वे कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित राहुल नगर में रहते हैं। उन्होंने 4 जनवरी 2016 को जवाहर चौक स्थित सहारा इंडिया में राशि जमा की थी। उन्हें 2021 में लगभग साढ़े चार लाख रुपए मिलने थे। अब वह कार्यालय में ताला लगा है। पुलिस ने 150/24 धारा 406/420/34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें आरोपी संजय सिंह (Sanjay Singh) , सनव्वर खान(Sanavvar Khan) , राजेंद्र सक्सेना (Rajendra Saxena) और संगत राय (Sangat Rai) हैं। यह प्रकरण 4 अप्रैल की रात लगभग सवा दस बजे दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Sahara India Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी पीड़ित पति ने की आत्महत्या
Don`t copy text!