Bhopal Murder News: शॉर्ट एनकाउंटर के बाद कुख्यात बदमाश पकड़ाया

Share

Bhopal Murder News: होटल कारोबारी की हत्या करने के 60 घंटे बाद जंगल में पुलिस ने घेरा,पुलिस पर गोलियां बरसाई तो जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से जख्मी,भारी सुरक्षा के बीच हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया

Bhopal Murder News
यही है रातीबड़ का घटना स्थल जहां आसिफ कुरैशी उर्फ बम का शॉर्ट एनकाउंटर किया गया।

भोपाल प्रगति नगर में होटल कारोबारी विजय राजपूत मेवाड़ा की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी आसिफ कुरैशी उर्फ बम शॉर्ट एनकाउंटर के बाद दबोचा गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। वह पिछले 60 घंटों से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी न करने को लेकर राजधानी में हिंदू संगठनों के भीतर काफी नाराजगी भी थी। रोशनपुरा में सकल हिंदू समाज ने सुबह 10 बजे प्रदर्शन भी किया था। इसी दौरान पुलिस को बदमाश का सुराग मिल गया था।

आत्मसमर्पण न करने पर चलाई गोलियां

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार आसिफ कुरैशी उर्फ बम (Asif Qureshi@Bam) प्रगति नगर (Pragati Nagar) में भाभी रिहाना खान (Rihana Khan) के साथ किराए के मकान में रहता है। उसने 29—30 मार्च की दरमियानी रात लगभग एक बजे कारोबारी विजय मेवाड़ा की चाकू (Vijay Mewada) घोंपकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस वारदात में शामिल दो आरोपियों मोहम्मद फरमान उर्फ आरिस पिता मोहम्मद इरशाद उम्र 30 साल और मोहम्मद इमरान उर्फ ब्रावो पिता मोहम्मद सनव्वर उम्र 29 साल को 30 मार्च की दोपहर गिरफ्तार कर लिया था। यह दोनों आरोपी प्रगति नगर में ही रहते थे। तीसरा आरोपी आसिफ कुरैशी उर्फ बम फरार था। उसके रातीबड़ (Ratibarh) थाना क्षेत्र स्थित समसपुरा कोटरा गांव के नजदीक जंगल में छुपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद 01 अप्रैल की दोपहर लगभग पौने बारह बजे अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल (TI Anurag Lal) और उनकी टीम ने उसे घेर लिया। पुलिस को देखकर उसने जवाब में गोली चला दी। जिस कारण पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए अंतिम चेतावनी दी। जब वह नहीं माना तो पुलिस ने जवाब गोलियां चलाई। इस दौरान एक गोली उसके दाहिने पैर में जाकर लगी। उसे गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया है। शहर में आसिफ कुरैशी उर्फ बम के खिलाफ हिंदू संगठनों में काफी आक्रोश है। यह देखते हुए उसे काफी भारी पहरे में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एसिड पीने से महिला की मौत 

छोटी उम्र में डॉन बनने का शोक

Bhopal Murder News
रील बनाने का शौकीन है आसिफ कुरैशी उर्फ बम।

आसिफ कुरैशी उर्फ बम का पूरा परिवार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहता है। उसका बड़ा भाई शरीफ कुरैशी उर्फ बच्चा (Sharif Qureshi@Bachcha) भी कुख्यात बदमाश है। वह इस वक्त टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद हैं। वहीं आसिफ उर्फ बम के खिलाफ भी नौ प्रकरण पहले से दर्ज हैं। उसने जिन दो युवकों के साथ वारदात को अंजाम दिया उसमें मोहम्मद फरमान (Mohammed Farman) के खिलाफ भी नौ प्रकरण पहले से दर्ज है। जबकि इमरान उर्फ ब्रावो (Imran@Bravo) पर पांच प्रकरण दर्ज है।

जहांगीराबाद थाने में तैनात एसआई की गोली से जख्मी

रातीबड़ थाने (Ratibarh) में शॉर्ट एनकाउंटर को लेकर अलग-अलग दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं। एक प्रकरण में पुलिस पार्टी पर हमला करने का मुकदमा पुलिस की तरफ से 111/26 दर्ज किया गया है। जिसमें आरोपी आसिफ कुरैशी उर्फ बम (Bhopal Murder News) को बनाया गया है। उसके कब्जे से मिली पिस्टल (Pistol) को जब्त कर लिया गया है। वहीं उसकी पिस्टल से चली 7.65 एमएम की गोली का खोखा बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस की तरफ से किए गए शॉर्ट एनकाउंटर (Short Encounter) की जांच को लेकर अलग से कायमी हुई है। जिसकी जांच सीआईडी (CID) की तरफ से की जाएगी। कुख्यात बदमाश आसिफ कुरैशी उर्फ बम के दाहिने पैर में लगी गोली एसआई अफसार खान (SI Afsar Khan) की सर्विस रिवॉल्वर से चली है। वह फरार आरोपी को दबोचने के लिए बनाई गई टीम का हिस्सा भी हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Police News: महिलाओं से जुडे अपराधों की बारीकियां विशेषज्ञ ने बताई

खेल मंत्री पीड़ित परिवार के घर पहुंचे

इधर, शॉर्ट एनकाउंटर से पहले 31 मार्च रात नरेला विधानसभा से विधायक और प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग (Mantri Vishwas Kailash Sarang) सुभाष कॉलोनी (Subhash Colony) स्थित ई-सेक्टर में स्थित होटल कारोबारी मृतक विजय राजपूत मेवाड़ा उर्फ बंटी (Vijay Rajput Mewada) के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पुष्पांजलि व्यक्त करने के बाद कहा कि वह उनके क्षेत्र का सक्रिय कार्यकर्ता रहा। मंत्री के साथ एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी (ADCP Awadhesh Goswami) भी मौजूद थे। मंत्री ने विजय राजपूत मेवाड़ा की दोनों बेटियों शिवी और यति से भी बातचीत की। उन्होंने बेटियों को 50-50 हजार रुपए की एफडी देने के अलावा उनकी स्कूल की पढ़ाई की फीस चुकाने का ऐलान किया। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि वह आरोपियों के घर अतिक्रमण वाले हिस्से को जमींदोज कराएंगे। इसके लिए उन्होंने भोपाल कलेक्टर से भी फोन पर चर्चा की थी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!