Bhopal News: शादी के चार साल बाद नव विवाहिता ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: दो साल की मासूम मां को जगाने के लिए बिलखती रही, फांसी के फंदे पर लटकी थी वह

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। अपनी सख्त मिजाज के कारण जनता के बीच पहचान बनाने वाली पुलिस का भी कलेज पसीज गया। घटना हुई कुछ दिल दहला देने वाली थी। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की है। यहां एक नव विवाहिता ने फांसी लगाई थी। उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी थी। उसके ही नजदीक उसकी दो साल की बेटी उसको जगाने के लिए बिलख रही थी। अभी आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। हालांकि मामले की जांच एसीपी मिसरोद संभाग करेंगे।

पति लौटा तो बंद था दरवाजा

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार आत्महत्या करने वाली सपना ठाकुर (Sapna Thakur) पति भूपेंद्र सिंह ठाकुर उम्र 23 साल है। वह ग्राम बरई झुग्गी कटारा हिल्स की रहने वाली है। उसने गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे दरवाजा अंदर से बंद करके साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। सपना ठाकुर ने फांसी लगाई उस वक़्त उसकी दो साल की मासूम बच्ची अंदर थी। पति भूपेंद्र सिंह ठाकुर (Bhupendra Singh Thakur) कुछ देर पहले ही नजदीक काम से गया था। वह डेढ़ घंटे बाद लौटा तो दरवाजा बंद मिला। उसे तोड़ा तो सपना ठाकुर फंदे पर लटकी मिली। उसे एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) ले जाया गया। कटारा हिल्स पुलिस मर्ग 9/23 दर्ज कर माले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि सपना ठाकुर की चार साल पहले शादी हुई थी। उसका मायका रायसेन (Raisen) में है। जबकि पति सागर जिले का रहने वाला है। दोनों यहां रहकर मजदूरी करते थे। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार या आवेश आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। यदि ऐसे संकेत मिलते हैं तो 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे मनोचिकित्सक निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Mandla Road Accident: तेरहवीं संस्कार से लौट रहे युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
Don`t copy text!