Bhopal News: निगम कर्मचारी ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: दोस्त ने भी समझाया लेकिन उसे तो नाबालिग से शादी करने का भूत सवार था, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नगर निगम के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी इलाके की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि निगमकर्मी किसी से प्यार करता था। उसने यह प्रस्ताव उसके सामने भी रखा था। लेकिन, उम्र अभी शादी की न होने से उसने इंकार कर दिया था। यह इंकार निगम कर्मचारी को नागवारा गुजरा था।

दोस्त को बताई थी दिल की बात

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 17 अप्रैल की दोपहर डेढ़ बजे हुई थी। जिसकी जानकारी पुलिस को मुकेश घोसले (Mukesh Ghosle) ने दी थी। पिपलानी पुलिस मर्ग 15/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मृतक सनी कनर्जी (Sany Kanarjee) पिता हरिदास कनर्जी उम्र 22 साल है। वह पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर चौकी स्थित शिव नगर (Shiv Nagar) इलाके में रहता था। पुलिस को जिसने घटना की जानकारी दी वह सनी कनर्जी का दोस्त है। उसने पूछताछ में बताया कि वह किसी से प्यार करता था। वह उससे शादी करने भी जा रहा था। उसने इस बात का प्रस्ताव उसके सामने रखा था। नाबालिग ने उम्र का हवाला देकर उसको इंकार कर दिया। यह बात खुदकुशी से पहले सनी कनर्जी ने रूम पार्टनर को बताई थी।

लड़की के घर पहुंच गए लड़के के परिजन

सनी कनर्जी घटना वाले दिन कमरे में आया तो दोस्त उसे समझाकर चला गया था। लेकिन जब वह दोपहर करीब 1:30 वापस उसके पास लौटा तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। मुश्किल से दरवाजा खोलकर भीतर पहुंचे तो मुकेश घोसले को वह फांसी के फंद पर लटका मिला। इस घटना के बाद सनी कनर्जी के परिजन उस लड़की के घर पहुंच गए जिसने शादी से इंकार कर दिया था। वहां जाकर वे लड़की को भी खुदकुशी करने के लिए बोलने लगे। इसके बाद परिवार ने पुलिस से मदद मांगी। ऐसा पुलिस सूत्रों ने बताया है। जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। जनहित में संदेश: आवेश आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। यदि ऐसे संकेत मिलते हैं तो तुरंत 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे मनोचिकित्सक निशुल्क परामर्श देते हैं। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जहर पीकर महिला ने दी जान
Don`t copy text!