Bhopal News: दसवीं में पढ़ता था बेटा, घर का इकलौता था, परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल

भोपाल। मां की डांट से दुखी होकर एक छात्र ने फांसी लगा ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमागंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। हादसे के बाद से परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।
मां की डांट से था नाराज
हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के मुताबिक देव यादव (Dev Yadav) पुत्र बाल किशन यादव उम्र 14 साल ने फांसी लगाई है। वह सिलावटपुरा (Silavatpura) में रहता था। वह कक्षा दसवीं का छात्र था। उसने फांसी लगाई थी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि देव यादव दोपहर में खेलते समय पड़ोसी की छत पर चला गया था। इसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे बुरी तरह से डपट दिया था। जिससे नाराज होकर वह अपने कमरे में चला गया था। थोड़ी देर बाद मां कमरे में गई तो वह फांसी पर लटका मिला। इसके बाद परिजन फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक घर का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। पिता चाय की दुकान चलाते हैं। हनुमानगंज पुलिस मर्ग 17/25 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।