Bhopal News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत 

Share

Bhopal News: आईईएस कॉलेज के पास हुआ था हादसा, एम्स अस्पताल में तोड़ा दम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। जख्मी को इलाज के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया था। यहां इलाज के दौरान बाइक सवार ने दम तोड़ दिया।

चालक के खिलाफ होगी कार्रवाई

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस ने बताया कि हादसे की खबर उसे एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) से मिली थी। जख्मी ने लगभग चार दिन तक जीवन और मौत से संघर्ष किया। मौत होने की जानकारी एम्स अस्पताल से डॉक्टर शुभम ने पुलिस को दी थी। हादसे में जख्मी राजू दोहरे (Raju Dohre) पिता भंवरलाल दोहरे उम्र 38 साल था। वह बाइक से जा रहा था। जिसको अज्ञात ऑटो ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना 11 मार्च की सुबह हुई थी। इलाज के दौरान राजू दोहरे ने 15 मार्च की रात लगभग पौने ग्यारह बजे दम तोड़ दिया। वह रातीबड़ स्थित मंगोलिया गांव में रहता था। वह किसानी का काम करता था। घटना के वक्त वह नीलबड़ से रातीबड़ की तरफ जा रहा था। दुर्घटना आईईएस कॉलेज (IES College) के पास हुई थी। रातीबड़ पुलिस मर्ग 12/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच एएसआई विनीत कुमार (ASI Vineet Kumar) कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: बाइक में बैठाने की सेल्स ऑफिसर को मिली ऐसी सजा
Don`t copy text!