Bhopal News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: दस दिन तक हमीदिया अस्पताल में रहा भर्ती, ओरा मॉल के नजदीक मिला था, नाम और शहर का नाम पुलिस को पता चला, परिजनों की नहीं मिल रही जानकारी

Bhopal News
File Image

भोपाल। संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वह 13 दिनों से सरकारी अस्पताल में भर्ती था। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना पुलिस कर रही है। तफ्तीश के दौरान पुलिस को उसका और उसके पिता का नाम पता चला है। इसके अलावा सिर्फ शहर की जानकारी मौत होने से पूर्व वह दे सका था। राजधानी होने के बावजूद दूसरे शहर से आने—जाने वाले लोगों की चौकसी की तकनीक से वाकिफ पुलिस इस मामले में अपनी व्यवसायिक दक्षता साबित करने में नाकाम साबित रही। पुलिस का कहना है कि उसकी पूरी तरह से पहचान नहीं होने के कारण शव को अभी पीएम के लिए सुरक्षित रखा गया है।

ग्वालियर पुलिस से मांगी जाएगी मदद

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से मौत की जानकारी आई थी। पुलिस को यह सूचना डॉक्टर मनोज राजे ने दी थी। मृतक की तबीयत खराब होने के कारण उसे 18 मई को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। उसने पुलिस को बताया था कि उसका नाम शंकर है और पिता राम गोपाल है। वह ग्वालियर (Gwalior) शहर का रहने वाला है। इसके अलावा वह अन्य कोई जानकारी नहीं दे सका। अब उसकी इलाज के दौरान 31 मई की रात लगभग दस बजे  मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र 30 से 35 साल है। जिसको ओरा मांल (Ora Mall) के पास से हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह हुलिए से शराबी दिख रहा है। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है। इस मामले की जांच एएसआई शिवनारायण साहू (ASI Shivnarayan Sahu) कर रहे हैं। शाहपुरा पुलिस मर्ग 23/24 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Mobile Tower Dispute: मोबाइल टॉवर को लेकर कर्मचारियों के साथ जनता का घमासान
Don`t copy text!