Bhopal News: ठेकेदार और मजदूर के बीच विवाद का खामियाजा मकान मालिक को मिला

Share

Bhopal News: काम करने के बाद मांग रहा था पैसा, विवाद में मकान के निर्माणाधीन हिस्से को तोड़फोड़ करके गिराया

Bhopal News
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

भोपाल। ठेकेदार और मजदूर के बीच पैसों के लेन—देन को लेकर विवाद हो गया। जिस कारण मजदूर ने आवेश में आकर उस हिस्से को तोड़ दिया जिसको उसने बनाया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। इस मामले में मकान मालिक ने थाने में जाकर प्रकरण दर्ज कराया है।

इस कारण बनी विवाद की स्थिति

बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना पुलिस के अनुसार यह विवाद 17 मार्च की सुबह 11 बजे हुआ था। जिसकी शिकायत थाने में विपुल सहाय सक्सेना (Vipul Sahaya Saxena) ने दर्ज कराई है। वे दानिश नगर (Danish Nagar) इलाके में रहते हैं। विद्या नगर (Vidya Nagar) में उनका मकान बन रहा है। आरोपी मजदूर गोलू यादव (Golu Yadav) है। वह चूना भट्टी इलाके में रहता है। वहां आकर आरोपी दूसरे मजदूरों से ठेकेदार के बारे में पूछने लगा। जब वहां ठेकेदार नहीं मिला तो उसने निर्माणाधीन मकान को तोड़ना शुरु कर दिया। उसका कहना था कि उसे ठेकेदार से पैसे लेने हैं। जिसको भुगतान वह नहीं कर रहा  है। पुलिस ने 195/24 धारा 452/294/506/427 (घर में घुसकर, गाली—गलौज, धमकाना और तोड़फोड़ करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण 29 मार्च की शाम लगभग सवा चार बजे दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: टीचर के सूने मकान का ताला चोरों ने तोड़ा
Don`t copy text!