Bhopal News: इंजीनियर ने ससुराल में लगाई फांसी

Share

Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, जॉब जाने से चल रहे थे दुखी

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। इंजीनियर ने अपने ससुराल में फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा इलाके में हुई है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन, परिजनों से हुई बातचीत से पता चला है कि वह जॉब छूटने के बाद से ही काफी तनाव में चल रहा था।

दो दिन पहले ही ससुराल आया था

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार 47 वर्षीय गौरव पांडे (Gaurav Pandey) मुंबई (Mumbai) की एक आईटी कंपनी में जॉब करता था। उनका निवास मंदसौर (V) जिले में हैं। ससुराल रोहित नगर (Rohit Nagar) फेज—1 में हैं। वह दो दिन पहले ही मुंबई से ससुराल आए थे। उनकी 27 जून की शाम लगभग साढ़े छह बजे फांसी के फंदे पर लाश लटकी मिली थी। ससुर ओपी त्रिपाठी (OP Tripathi) ने उन्हें नीचे उतारकर अपोलो सेज अस्पताल (Apollo SAGE Hospital) ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी के अलावा 16 साल की बेटी भी है। पुलिस ने क्राइम सीन की जांच एफएसएल से भी कराई है। किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच के लिए उनका मोबाइल (Mobile) जब्त किया गया है। शाहपुरा पुलिस ने मर्ग 27/26 कायम करने के बाद शव पीएम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस की तरफ से जांच के पाइंट तय होंगें।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: होटल कारोबारी के ड्रायवर का बैग चोरी 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!