Bhopal Cyber Fraud: कंपनी का वेंचर बताकर वृद्ध से 72 लाख रुपए का सायबर फ्रॉड

Share

Bhopal Cyber Fraud: कर्ज लेकर जालसाजों के बताए खातों में जमा करते रहे रकम, खाते में साढ़े तीन करोड़ रुपए देखकर निकालना चाहा तो सामने आया सच

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मोतीलाल ओसवाल कंपनी का वेंचर बताकर एक वृद्ध से 72 लाख रुपए का निवेश जालसाजों ने करा दिया। जब उन्होंने खाते से 30 लाख रुपए निकालना चाहा तो उन्हें सच्चाई का पता चला। इस संबंध में भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर की हबीबगंज थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। इससे पहले मामले की जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की है। वारदात में एक महिला और एक पुरुष के नाम सामने आए है। इसके अलावा पुलिस को जांच में आधा दर्जन से ज्यादा बैंक खातें और एक दर्जन मोबाइल नंबर की जानकारी मिली है।

मुनाफा दिलाने का झांसा देकर निवेश कराया

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार अभय मोहगांवकर पिता शरद मोहगांवकर उम्र 63 साल ने शिकायत दर्ज कराई थी। वे अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) स्थित ई—1 में रहते हैं। अभय मोहगांवकर (V) छत्तीसगढ़ में कोल माइन (Coal Mine) के इंजीनियरिंग डिपार्टर्मेट से रिटायर है। उन्होने दिसंबर, 2025 में फेसबुक चला रहे थे। तभी सुजलोन एनर्जी (Suzlon Energy ) का विज्ञापन डिस्प्ले हुआ था। जिसके बाद सिया वर्मा (Siya Verma) नाम की युवती ने उनसे संपर्क किया। सिया वर्मा ने बताया कि यह कंपनी मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) से संबंद्ध कंपनी है। जिसकी निगरानी स्वयं रामदेव अग्रवाल (Ramdev Agrawal) करते हैं। इसके बाद उन्हें व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ा गया। जिसमें पुल अप स्टॉक, ब्लॉक ट्रेडिंग और आईपीओ में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर निवेश कराया गया। अभय मोहगांवकर को भारी मुनाफा व्हाट्स एप ग्रुप में एनालिसिस रिपोर्ट दिखाई जाती थी। जनवरी, 2026 के अंतिम सप्ताह में उन्हें खाते में तीन करोड़ रुपए, 41 लाख रुपए का लाभ दिखाया गया। इससे पहले यह मुनाफा कमाने के लिए उन्होंने 72 लाख, 26 हजार 685 रुपए का निवेश आरोपियों के बताए खातों में जमा कराया गया। इस दौरान उनसे बातचीत करने वाले आरोपियों ने अपना नाम मानिक और सिया वर्मा बताया था। उन्होंने खाते से 30 लाख रुपए निकालना चाहा तो उनसे बोला गया कि यह तभी संभव है जब वे पूरी तरह से शेयर खरीदेंगे। इसके लिए 72 लाख रुपए का निवेश करना होगा। उन्होंने बताया कि यह रकम में से 30 लाख रुपए उधार लेकर जमा किए हैं तो आरोपी अपनी चैट मिटाने लगे। इसके बाद उन्हें शक हुआ तो आरोपियों ने सारे नंबर ब्लॉक कर लिए। हबीबगंज थाना पुलिस ने इस मामले में सायबर जालसाजी का प्रकरण 77/26 दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपियों के कॉल डिटेल और बैंक खातों के जरिए वारदात में शामिल होने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर प्रदेश में राजनीति शुरु

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!