Bhopal News: वृद्ध की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई 

Share

Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में तोड़ा दम तब पुलिस जांच करने के लिए हुई सक्रिय

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। सीढ़ियों से गिरकर वृद्ध की मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। उसको परिजन हमीदिया अस्पताल ले गए थे।

भतीजे को देखने गया था वृद्ध

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से मौत की जानकारी डॉक्टर पवन ने दी थी। जिसके बाद की गई तफ्तीश में कमलेश प्रजापति (Kamlesh Prajapati) पिता रामचरण प्रजापति उम्र 50 साल के रुप में पहचान हुई। उसको सीढ़ियों से फिसलने से चोटें आई थी। इलाज के दौरान 14 अप्रैल की रात लगभग ग्यारह बजे कमलेश प्रजापति की मौत हो गई। वह गांधी नगर स्थित पीपल नहर इलाके में रहता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार भतीजा बृजेश प्रजापति (Brajesh Prajapati) पेंटर का काम करता है। वह काम कर रहा था। वह झूले नगर गया था। तभी सीढ़ियों से अनियंत्रित होकर वह गिर गया था। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल रामेश्वर सिंह (HC Rameshwar Singh) कर रहे हैं। गांधी नगर पुलिस मर्ग 25/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पबजी गैम के सनकी खिलाड़ी की गंदी हरकत
Don`t copy text!