Bhopal Cop News: लव जिहाद मामले में मुखबिरी करने वाला हवलदार हुआ सस्पेंड

Share

Bhopal Cop News: धरपकड़ से पूर्व लीक कर दी गई थी सूचनाएं, होटल में भोजन करते पकड़ाया

Bhopal Cop News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। थाने में तैनात हवलदार को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि निलंबित हवलदार लव जिहाद के सनसनीखेज मामले की जानकारियां आरोपियों तक पहुंचा रहा था। यह मामला भोपाल (Bhopal Cop News)  शहर के कोहेफिजा थाने का है। इस मामले की प्राथमिक जांच निरीक्षक केडी शुक्ला ने की थी। जिनकी रिपोर्ट में डीसीपी अभिनव चौकसे (DCP Abhinav Chauksey) ने निलंबित कर दिया।

हवलदार की भूमिका संदिग्ध पाई

जानकारी के अनुसार ओशाख (Oshakh) नाम के आरोपी ने एक नाबालिग को अगवा करके लव जिहाद (Love Jihad) के इरादे से उसके साथ शादी की थी। इस मामले में हवलदार ज्ञानेंद्र द्विवेदी (HC Gyanendra Diwedi) जिम संचालक माज (Maj) को जानकारियां उजागर कर रहा था। वह उसके साथ रेस्टोरेंट में लंच करते हुए भी पाया गया। इसके अलावा उसके मोबाइल (Mobile) कॉल डिटेल में माज के साथ बातचीत पाई गई। वह भी तब जब पुलिस की तरफ से आरोपी ओशाख को दबोचने की कार्रवाई करने जाती थी। ओशाख को जिला न्यायालय (District Court) में भी बुरी तरह से पीटा गया था। यह मामले के तूल पकड़ने पर हवलदार की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। जिसके बाद गोपनीय जांच पुलिस की तरफ से खोली गई थी। जांच प्रतिवेदन में डीसीपी ने लिखा है कि हवलदार थाने की गोपनीय जानकारी दूसरे थाने के निगरानी बदमाशों को उजागर कर रहा था। डीसीपी ने यह आदेश 6 फरवरी को जारी किए है। जिसके संबंध में सोशल मीडिया में यह आदेश 08 फरवरी को वायरल हुआ।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: खुदकुशी के मामले में एक महीने बाद बवाल

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!