Bhopal News: पास्ता सही नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, आधी रात घेरकर डंडे से पीटा

भोपाल। गणेशम रेस्टोरेंट के शेफ से बुरी तरह से मारपीट की गई। वारदात 18—19 जून की दरमियानी रात हुई थी। भोपाल (Bhopal News) शहर की टीटी नगर थाना पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। विवाद की वजह पास्ता सही नहीं बनाने को लेकर शुरु हुआ था।
डंडे से पीटकर किया जख्मी
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मारपीट में मौसम शर्मा (Mausam Sharma) पिता प्रेमलाल शर्मा उम्र 30 साल जख्मी है। वह बाणगंगा में ईलाही मस्जिद के पास रहता है। वह न्यू मार्केट (New Market) में स्थित गणेशम रेस्टोरेंट (Ganesham Restaurant) में शेफ (Chef) का काम करता है। उसने बताया कि शुभम यादव (Shubham Yadav) रात एक बजे होटल से पास्ता का पार्सल ले गया था। कुछ देर बाद वह वापस लौटा और पास्ता अच्छा नहीं बनाने को लेकर विरोध जताने लगा। इसके बाद होटल का शटर गिरा दिया गया। वह पैदल घर जाने लगा। जब वह आपूर्ति बाजार के सामने पहुंचा तो शुभम यादव अपने साथियों के साथ आया। उसके साथ डंडे से मारपीट करके उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। टीटी नगर थाना पुलिस ने इस मामले में 19 जून की सुबह प्रकरण 476/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।