Bhopal News: प्रताड़ना से तंग आकर लगाई थी नव विवाहिता ने फांसी 

Share

Bhopal News: एसीपी ने तीन महीने तक चली जांच के बाद पति के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नव विवाहिता की खुदकुशी के एक मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह घटना तीन महीने पहले भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी इलाके में हुई थी। जिसकी जांच गोविंदपुरा संभाग के एसीपी कर रहे थे। तफ्तीश के बाद पुलिस ने अब पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पति सरकारी विभाग में नौकरी करता है। आत्महत्या करने वाली महिला के दो मासूम बच्चे भी है।

आरोपी को गिरफ्तार करना बाकी

एसीपी दीपक नायक (ACP Deepak Nayak) ने बताया कि खुदकुशी की घटना 16 अक्टूबर, 2023 में हुई थी। जिसमें पिपलानी पुलिस मर्ग 51/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। प्रकरण नव विवाहिता की मौत से जुड़ा था। इसलिए केस डायरी एसीपी कार्यालय को भेजी गई थी। आत्महत्या प्रीति तिग्गा (Preeti Tigga) पति डेविड खाका उम्र 35 साल ने की थी। वह अवधपुरी (Awadhpuri) में स्थित पूर्वांचल फेस—2 में किराए से रहती थी। प्रीति तिग्गा की शादी 2017 में हुई थी। वह छत्तीसगढ़ जिले के अंबिकापुर (Ambikapur) जिले की रहने वाली थी। आरोपी पति डेविड खाका (David Khaka) है जो मूलत: जबलपुर का रहने वाला है। वह सरकारी विभाग में नौकरी करता है। फिलहाल वह नेहरू नगर (Nehru Nagar) इलाके में रहता है। एसीपी ने बताया कि प्रीति तिग्गा की बहन और उसकी मां के बयान दर्ज किए गए थे। जिसमें दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात सामने आई। जिसके आधार पर 75/24 धारा 498—ए/306 (प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा) दर्ज किया गया। यह प्रकरण 31 जनवरी रात लगभग साढ़े नौ बजे दर्ज किया गया है। इस मामले के आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   दिल्ली के लॉक डाउन का एमपी में दिखने लगा असर
Don`t copy text!