Exclusive News: कथित तांत्रिक के कहने पर गर्लफ्रेंड को काबू करने ब्यॉय फ्रेंड बन गया चोर

Share

Exclusive News: घर मालिक के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे के तार तोड़ने के लिए ट्रक ड्रायवर को टारगेट दिया, पड़ोसी का तार टूटा कैमरे में कैद हो गए दो पुराने नौकर,जिस बॉक्स में कीमती जेवरात होने का शक समझकर संभालकर रखा उसमें सिर्फ शराब की बोतल मिली,वारदात में शामिल सभी लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया, प्रेमिका और एक अन्य की तलाश जारी

Exclusive News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। वैलेंटाइन डे से पहले गर्लफ्रेंड के नखरे देखकर उसका ब्यॉय फ्रेंड कथित तांत्रिक के पास चला गया। उसने बाबा को अपनी पीड़ा बताई। जिसके बाद तांत्रिक ने उसके पूर्व मालिक के घर अकूत संपत्ति होने की जानकारी देते हुए वहां वारदात करने के लिए उसने उकसाया। जिसके बाद अपने साथियों की मदद से भोपाल शहर (Exclusive News) के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहने वाले आर्यावर्त यूनिवर्सिटी के संस्थापक के घर को पूर्व नौकर ने निशाना बनाया। नौकर की बनाई योजना को घर में लगे सीसीटीवी कैमरे ने फेल कर दिया। जिसके बाद वह धरा गया। इस पूरे मामले के एक—एक किस्से काफी रोचक है जिसको जानने के बाद पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा। कथित तांत्रिक, गर्लफ्रेंड से लेकर सीसीटीवी कैमरे का तार तोड़ने वाले ट्रक ड्रायवर को पुलिस ने आरोपी बना दिया।

यह है पूरा मामला

बागसेवनिया (Bagsewania) स्थित आदर्श नगर (Adarsh Nagar) इलाके में रहने वाले डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह गौतम पिता स्वर्गीय बलवीर सिंह गौतम उम्र 43 के घर चोरी की वारदात हुई थी। घटना के वक्त वे 30 जनवरी को छतरपुर चले गए थे। वहां से डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह गौतम (Dr Pushpendra Singh Gautam) 11 फरवरी को लौटे थे। वे आर्यावर्त यूनिवर्सिटी (Aryavart University) के संस्थापक भी है। घर से नकदी करीब एक लाख रुपए के अलावा एक बॉक्स गायब था। इसके अलावा अलमारी के लॉकर भी टूटे थे। पुलिस ने इस मामले में 11 फरवरी को चोरी का प्रकरण दर्ज किया था। घर में काम करने वाला नौकर पप्पू भी शादी में गया हुआ था। वह 1 फरवरी को गया था उसके बाद 6 फरवरी को लौट आया था। घर मालिक केे आने पर पप्पू ने चोरी होने की जानकारी उन्हें दी थी।

यह भी पढ़ें:   Podar School Raid: पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल पर छापा

ऐसे खुला पूरा मामला

चोरों ने घर में घुसने के बाद सीसीटीवी के तार और भीतर डीवीआर के कनेक्शन काटे थे। इसलिए उसका रिकॉर्ड देखा गया तो वारदात करने वाले दो युवक भरत पटेल (Bharat Patel) और शुभम राय (Shubham Rai) दिखाई दिए। इन दोनों को डॉक्टर पुष्पेन्द्र गौतम ने पहचान लिया था। जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपियों ने जो कहानी बताई उसे जानकर पुलिस भौचक्क रह गई। दोनों आरोपी वारदात करने के बाद उज्जैन (Ujjain) महाकाल दर्शन करने चले गए थे। इससे पहले भरत पटेल अपनी प्रेमिका जोया उर्फ कशिश खान (Zoya@Kashish Khan) के पास पहुंचा था। उसको कुछ रकम देने के बाद दोनों आरोपी उज्जैन रवाना हुए थे।

तांत्रिक से ली थी मदद

भरत पटेल (Bharat Patel) ने पूछताछ में बताया कि वह जोया उर्फ कशिश खान से बहुत ज्यादा प्यार करता है। वह कुछ दिनों से बातचीत उससे नहीं कर रही थी। नजदीक भी उसे आने नहीं दे रही थी। इसलिए उसने मंडीदीप (Mandideep) में रहने वाले तांत्रिक हल्केवीर (Tantrik Halkeveer) से मदद ली। वह अपने आपको वशीकरण करने का माहिर बताता है। उसने सलाह दी थी कि कशिश खान पर वह पैसा लुटाएगा तो वह तेरी हमेशा के लिए दीवानी हो जाएगी। इसके बाद उसी तांत्रिक ने कहा कि वह डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह गौतम के घर पर जाकर चोरी करे। तांत्रिक का दावा था कि उसके घर पर अकूत संपत्ति हैं। इस योजना में भरत पटेल ने अपने साथ शुभम राय को भी शामिल कर लिया। यह दोनों आरोपी पहले गौतम के बंगले में नौकरी करते थे। वहां से नौकरी छोड़ने के बाद दूसरी जगह जॉब करने लगे थे।

चालकी काम नहीं आई

भरत पटेल और शुभम राय जानते थे कि डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह गौतम के घर पर जगह—जगह निगरानी के लिए कैमरे लगे हैं। जिसका तार काटने के लिए उन्होंने ट्रक (Truck) ड्रायवर धीरज धाकड़ (Dheeraj Dhakad) को तैयार किया। इसके बदले में उसे रकम भी दी गई थी। यह रकम लेकर ट्रक ड्रायवर धीरज धाकड़ आदर्श कॉलोनी में वाहन लेकर पहुंचा। उसने डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह गौतम के घर की जगह पड़ोसी के सीसीटीवी (CCTV) कैमरे का कनेक्शन काटकर चला आया। इस बात से बेखबर भरत पटेल और शुभम राय घर से बॉक्स ले गए। वह भारी भरकम बॉक्स (Box) में उन्हें अहसास हुआ कि उसमें जेवरात रखे हैं। दरअसल, तांत्रिक का दावा था कि गिफ्ट वाले बॉक्स के भीतर भारी मात्रा में जेवरात हैं। जब भरत पटेल और शुभम राय ने उसकी पैकिंग तोड़ी तो उसके भीतर एक महंगी शराब की बोतल मिली। जिसको देखने के बाद उन्होंने अपना माथा पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एनआरआई कॉलेज की नर्सिग छात्रा फांसी पर झूली

दो आरोपियों की तलाश जारी

Exclusive News
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस ने इस रोचक चोरी कांड से जुड़े भरत पटेल, शुभम राय और हल्केवीर को दबोच लिया है। जबकि पुलिस को अमन अहिरवार (Aman Ahirwar) और जोया उर्फ कशिश खान की तलाश है। पुलिस को अमन अहिरवार की भी भूमिका का पता लगाना बाकी है। बहरहाल तांत्रिक और गर्लफ्रेंड की करीबी होने के चक्कर में फंसे भरत पटेल की जानकारियों को कुरेदने का काम बागसेवनिया थाना पुलिस की तरफ से अभी भी जारी है। पुलिस को यकीन है कि इस मामले में कई अनसुलझे तथ्य और भी है जो सामने आना बाकी है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Exclusive News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!