Bhopal News: तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर

Share

Bhopal News: हादसे में बुटीक संचालक और उसकी महिला मित्र जख्मी, दोनों घायलों को अलग—अलग अस्पताल में कराया गया भर्ती

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में बुटीक संचालक और उसकी महिला मित्र सवार थी। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई थी। हादसे के बाद एफआईआर दर्ज कराने में देरी भी की गई। इसकी वजह घायलों ने इलाज कराना बताया है।

ऐसे हुई थी सड़क दुर्घटना

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 29 दिसंबर की शाम लगभग साढे आठ बजे हुई थी। जख्मी 35 वर्षीय व्यक्ति है जो लालघाटी (Lalghati) स्थित बरेला गांव में रहता है। वह लालघाटी में बुटीक भी चलाता है। घटना वाले दिन बाइक पर उसकी महिला मित्र भी थी। दुर्घटना डीएम ऑफिस (DM Office) के सामने हुई थी। पीड़ित व्यक्ति को दाहिने कंधे और सिर में चोट आई है। दुर्घटना के बाद घटना स्थल से ऑटो चालक भाग गया था। जख्मी व्यक्ति को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) तो महिला मित्र को बैरागढ़ में स्थित सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में भर्ती कराया गया। सड़क दुर्घटना का यह मामला 09/24 पुलिस ने 02 जनवरी को दर्ज किया। जिसमें धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाने और जख्मी करने का प्रकरण) दर्ज किया। हालांकि वाहन चालक का पता नहीं चल सका है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: पलंग से गिरकर कांस्टेबल की मौत
Don`t copy text!