Bhopal Molestation Case: आठ साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया गंदा काम

Share

Bhopal Molestation Case: बच्ची ने खोली पड़ोसी की पोल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। आठ साल की बच्ची के साथ शर्मसार कर देने वाला मामला सामने (Bhopal Molestation Case) आया है। आरोपी बच्ची का पड़ोसी है। आरोपी ने पहले उसे घर बुलाया उसके बाद मौका पाकर उसके साथ घिनौना काम किया। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Minor Girl Molestation) की है। बच्ची ने घटना की जानकारी मां को दी थी। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मजदूरी करने गई थी मां

बजरिया थाना पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय महिला थाना क्षेत्र में रहती है। पति मजदूरी करता है। महिला भी घरों में साफ—सफाई का काम करती है। उसका एक बेटा दो बच्चियां है। रविवार दोपहर महिला मकान मालिक के मकान में सफाई के लिए गई थी। तीनों बच्चे घर में अकेले थे। शाम साढ़े पांच बजे लौटने पर देखा कि छोटी बेटी रोड़ किनारे खेल रही है। वह उसे घर ले आई। घर में आठ वर्षीय बेटी नहीं दिखी तो बच्चों से उसके बारे में पूछा था। बच्चों ने बताया वह पड़ोस में रहने वाले भैया के घर खेलने गई है।

खिड़की के सहारे करता था घिनौना काम दो बच्चियों को बहाना था निशाना

बच्ची ने खोली पोल

महिला ने बताया तभी कुछ देर बाद बच्ची घर लौट आई। बच्ची ने आते ही मां से बोला भैया ने खेलने के लिए घर बुलाया था। उन्होंने मुझे पास बुलाया और मेरे कोमल अंगों को बुरी नीयत से छूने लगे। बच्ची की मुंह से यह बात सुनते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने आनन—फानन में पति को फोन कर घर आने के लिए कहा। पति के घर आते ही सारा घटनाक्रम बताया। रविवार रात साढ़े आठ बजे आरोपी पड़ोसी के खिलाफ धारा (354/354क/7/8 छेड़छाड़ और पोस्को एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Indore Property Fraud: कॉलोनाइजर अदालत में फंसा तो ईओडब्ल्यू के दरवाजे पहुंचा 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!