Bhopal News: जहर पीने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती, शव पीएम के लिए भेजा

भोपाल। घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला ने खुदकुशी कर ली। उसने जहर पिया था। जिसके बाद निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की ईटखेड़ी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
पत्नी और बच्चों से पति करता था मारपीट
ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार गीता बाई अहिरवार पति नारायण सिंह अहिरवार उम्र 40 साल ग्राम अरवलिया में रहती थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि दो दिन पहले गीता बाई अहिरवार (Geeta Bai Ahirwar) का उसके पति नारायण सिंह अहिरवार (Narayan Singh Ahirwar) से विवाद हुआ था। जिस कारण आवेश में आकर उसने जहर पी लिया। उसे ईटखेड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 14 फरवरी की रात उसकी मौत हो गई। आरोपी पति शराब पीने की बुरी लत से घिर था। जिस कारण वह घर में आकर मामूली विवादों को लेकर पत्नी और बच्चों से मारपीट करता था। पुलिस का कहना है कि अभी मायके पक्ष के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। उनके बयानों के बाद अगली कार्रवाई की रणनीति तय की जाएगी। फिलहाल ईटखेड़ी थाना पुलिस ने मर्ग 11/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेजा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।