Bhopal Kidnapping News: कार से अपहरण करके स्टील रॉड से पीटा

Share

Bhopal Kidnapping News: पूरी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में आरोपियों ने दहशत फैलाने उसे वायरल भी किया,आरोपियों पर मेहरबान थाने ने सीएम हेल्प लाइन में हुई शिकायत के बाद सामान्य मारपीट में दर्ज किया प्रकरण,एफआईआर में खेल, अगवा करने, पॉक्सो, एट्रो सिटी एक्ट, बलवा समेत कई अन्य धाराएं ही नहीं लगाई

Bhopal Kidnapping News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कार से अगवा करके एक नाबालिग को बेरहमी से पीटा गया। इस मामले में शामिल आरोपियों को बचाने भोपाल (Bhopal Kidnapping News) शहर के कोलार रोड थाने ने पूरा ख्याल भी रखा। मुकदमा तब दर्ज किया गया जब नाबालिग की पीड़ित बहन ने सीएम हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराई। यहां भी थाने का खेल बंद नहीं हुआ। पुलिस ने सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करके पूरे सनसनीखेज मामले को दबाने का पूरा प्रयास किया। मामले ने तूल जब पकड़ा जब आरोपियों ने दहशत फैलाने पूरी घटना के एक—एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिए। इसके बाद अब पूरा थाना गलत तरीके से सफाई दे रहा है।

अस्पताल और पीड़ित परिवार को गुमराह भी किया

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले में शिवानी अहिरवार पिता मुकेश अहिरवार उम्र 20 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। एक कॉलेज की छात्रा है और गणेश नगर (Ganesh Nagar) बस्ती में रहती है। उसके पास 04 मार्च की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसके नाबालिग भाई दिनेश अहिरवार (Dinesh Ahirwar) के मोबाइल नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने बोला कि उसका भाई सड़क हादसे में जख्मी हो गया। उसको कोलार रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अस्पताल को भी हादसे में जख्मी होने की सूचना दी गई थी। यह वारदात 4 मार्च को हुई थी। जख्मी दिनेश अहिरवार कपड़े की दुकान में नौकरी करता है। यह जानकारी मिलने पर शिवानी अहिरवार (Shivani Ahirwar) के अलावा उसकी दूसरी बहन निकिता अहिरवार (Nikita Ahirwar) और मां सीता अहिरवार (Seeta Ahirwar) अस्पताल पहुंची। वहां जख्मी ने पूरा घटनाक्रम बताया। जिसके बाद कोलार रोड थाना पुलिस ने सामान्य मारपीट और फ्रैक्चर होने का प्रकरण 149/26 दर्ज किया।

यह भी पढ़ें:   Nepali Community News: दुर्घटना में जख्मी नेपाली युवक की कहानी

सिहरन पैदा करने वाला वीडियो परिजनों ने देखा

Bhopal Kidnapping News
सांकेतिक चित्र

हमले में जख्मी दिनेश अहिरवार की बहन ने बताया कि उसे बांसखेड़ी से तीन बाइक और एक कार (Car) में सवार आरोपियों ने अगवा किया था। उसको जबरिया बाइक (Bike) में बैठाया गया। इस पूरे घटनाक्रम का आरोपी वीडियो (Video) भी बना रहे थे। लोगों ने मदद नहीं की यह सोचकर कि होली खेलने के लिए युवाओं की टोली ऐसा कर रही है। आरोपियों में निक्की शुक्ला (Nikki Shukla), आकाश प्रजापती उर्फ चाट (Akash Prajapati@Chaat), तिलक चौहान (Tilak Chauhan), दिव्यांशु, नन्ना, अजय बोर्डे और अमन प्रजापति (Aman Prajapati) थे। पीड़ित से आरोपियों ने बोला कि वह विशु शर्मा (Vishu Sharma) के साथ ज्यादा दोस्ती निभा रहा है। लेकिन, वह हमारा दुश्मन है। इसलिए उसे भी सजा मिलेगी। इसके बाद सौम्या ग्रीन कॉलोनी (Soumya Green Colony) के पास सुनसान स्थान पर उसे ले जाया गया। यहां आरोपियों ने उसे स्टील की रॉड और बेल्ट से बुरी तरह पीटा। ऐसा करते हुए आरोपियों ने बकायदा वीडियो भी बनाया। मारपीट का वीडियो काफी झंकझोर देने वाला है।

सवाल पूछे तो टीआई बोले ऐसा कुछ नहीं हैं

इस मामले में पुलिस ने एट्रो सिटी एक्ट, अपहरण, बलवा समेत कई अन्य धाराएं ही नहीं लगाई। वहीं एफआईआर में कार से अगवा करने की बात तो लिखी गई। लेकिन, उतनी गंभीरता से प्रकरण को लिया ही नहीं गया। जबकि नाबालिग (Bhopal Kidnapping News) के दाहिने हाथ, पीठ गर्दन व पैर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित परिवार पुलिस थाने पहुंचा तो उन्हें भगा दिया गया। जिसके बाद बहन शिवानी अहिरवार ने ​सीएम हेल्प लाइन (CM help Line) में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीस घंटे बाद आरोपियों के खिलाफ गाली देने, साधारण मारपीट और धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया। थाना प्रभारी संजय सोनी (TI Sanjay Soni) ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं हैंं जैसा पीड़िता की बहन बता रही है। जबकि मौके के सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पुलिस की नाकामी और आरोपियों के प्रति उनकी दरियादिली उजागर भी होती है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी हत्या के प्रयास और अवैध तरीके से रसोई गैस रिफिलिंग के मामले में फरार चल रहे थाने के बदमाश जीतू यादव (Jeetu Yadav) के गुर्गे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छात्रा के साथ मेडिकल स्टोर संचालक ने की छेड़छाड़

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Kidnapping News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!