Bhopal News: लिव इन पार्टनर को धोखा दिया तो थाने पहुंची

Share

Bhopal News: तीन साल से फर्टिलाइजर कंपनी में जॉब करने वाले आरोपी ने एमपी नगर की होटल में बनाए थे शारीरिक संबंध

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। युवती की शिकायत पर बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी लिव इन रिलेशन में शादी करने का झांसा देकर रहता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने के बाद एमपी नगर की होटल में संबंध बने थे। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर ​के महिला थाने में दर्ज हुआ है। आरोपी ने अभी गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। जिसकी भनक लगने पर पीड़िता थाने पहुंची थी।

शादी का झांसा देकर बनाये शारीरिक संबंध

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 26 साल है। वह एक फर्म में बिलिंग काटने का काम करती है। वहां आरोपी सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) आता—जाता था। वह फर्टिलाइजर कंपनी में जॉब करता है। वह मूलत: बैतूल (Betul)  जिले का रहने वाला है। आरोपी सुरेंद्र सिंह से पहचान 2022 में हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच मुलाकातें होने लगी थी। इस दौरान सुरेंद्र सिंह ने प्रस्ताव रखा कि वह उसके साथ शादी करेगा। फिर दोनों लिव इन पार्टनर बनकर रहने लगे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। अब उसने पीड़िता को झूठ बोलकर शादी कर ली। यह खबर उसे पता चली तो वह छोड़कर ही भाग गया। मामले की जांच एसआई मंजुलता अहिरवार (SI Manjulata Ahirwar) कर रही हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Honor Killing News: धरना और हंगामा नहीं करते तो उजागर नहीं होता राज

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!