Bhopal Cop News: मान सिंह चौधरी दूसरी बार हुए लाइन हाजिर

Share

Bhopal Cop News: कजलीखेड़ा की पहली निरीक्षक बनीं महिला अधिकारी, शाहपुरा थाने को मिला निरीक्षक

Bhopal Cop News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रायसेन जिले से स्थानांतरित होकर राजधानी आए निरीक्षक मान सिंह चौधरी एक बार फिर लाइन हाजिर हो गए हैं। इस संबंध में भोपाल (Bhopal Cop News)  पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से राय लेने के बाद डीसीपी मुख्यालय श्रद्धा तिवारी ने आदेश जारी कर दिया है। चौधरी इससे पहले टीटी नगर थाने से लाइन हाजिर हुए थे।

स्लॉटर हाऊस के मामले से विवादों में चल रहे थे

जानकारी के अनुसार मान सिंह चौधरी (TI Man Singh Chaudhry) की कार्यशैली स्लॉटर हाऊस (Slaughterhouse) में हुए गोमांस तस्करी कांड से ही विवादों में थी। उनके स्थान पर पुलिस लाइन से राजन सिंह अहिरवार (Rajan Singh Ahirwar) को जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाने भेजा गया है। इस थाने को लेकर विधानसभा सत्र चलने के दूसरे दिन ही ले लिया गया। इधर, कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाने की कमान पल्लवी पांडे (Pallavi Pandey) को सौंपी गई है। वे प्रतिनियुक्ति में महिला सुरक्षा शाखा में अपनी सेवाएं दे रहीं थीं। थाने का उदघाटन होना बाकी है। कजलीखेड़ा थाने के उदघाटन से पूर्व यहां निरीक्षक की तैनाती नहीं करने को लेकर समाचार पत्रों की तरफ से कमियों को उजागर किया गया था। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने यह फैसला लिया। वहीं शाहपुरा (Shahpura) थाने से सस्पेंड हुए लोकेंद्र सिंह ठाकुर (Lokendra Singh Thakur) की जगह संतोष मरकाम (Santosh Makram) को भेजा गया है। ठाकुर पर आरोप था कि उन्होंने चोरी के मामले में संदेही को हिरासत में रखने के दौरान लापरवाही बरती थी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   वीडियो में देखिए फिर कैसे सुलगा भोपाल का कबाड़खाना

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!